
Bhopal Traffic Police action: ट्रैफिक नियम तोड़ने से लेकर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट और डिजाइनर नंबर प्लेट को लेकर सख्त हुई भोपाल पुलिस। (फोटो सोर्स: भोपाल ट्रैफिक पुलिस FB पेज)
Bhopal Traffic Police Action: भोपाल ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर एक्टिव है और हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के साथ ही दोषपूर्ण, गैर मानक नंबर प्लेट वाले वाहनों पर नजर रखे हुए है। दरअसल शहर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस पहली बार अत्याधुनिक आईटीएमएस कैमरों का उपयोग कर ऑटोमैटिक चालान जनरेट कर वाहन मालिकों के घर भेज रही है। इसकी मदद से न केवल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए बिना अब भी दौड़ रहे वाहनों, बल्कि ऐसे वाहनों के भी चालान काटे जा रहे हैं, जो स्टाइलिश हैं या अधूरे नंबर वाली नंबर प्लेट पर ही शहर में घूम रहे हैं।
भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में यह विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस विशेष अभियान के तहत ऐसा पहली बार है जब शहर में पहली बार गलत नंबर प्लेटों की धरपकड़ के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के हाई-टेक कैमरों का यूज किया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में यह विशेष प्रवर्तन अभियान 29 मई से शुरू किया गया था। चंद दिनों में ही करीब 800 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। इनमें 233 चालान सीधे ITMS कैमरों के जरिए ऑटोमैटिक जनरेट हुए और वाहन मालिकों के घर भेजे गए हैं। जबकि 575 से ज्यादा वाहन मालिकों को ऑन ग्राउंड जांच के दौरान नियम तोड़ने पर मौके पर ही दंडित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है और शहर के 28 चौराहों के साथ ही थानों के 37 प्वॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चला रही है।
ट्रैफिक पुलिस एडिशनल डीसीपी बसंत कौल के मुताबिक कई वाहन चालकों ने नंबरों को इस तरह मॉडिफाई या डिस्टॉर्ट किया है कि वे किसी नाम या डेकोरेटिव पैटर्न जैसे नजर आते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत इस तरह की स्टाइलिश या डिजायनर नंबर प्लेट्स पूरी तरह से अवैध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन दुर्घटनाओं या आपराधिक मामलों में वाहनों की दुरुस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए स्टैंडर्ड नंबर प्लेट अनिवार्य है। इस तरह की गैर मानक नंबर प्लेट्स के कारण पुलिस को जांच के दौरान काफी मशक्कत करनी होती है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो भोपाल में 3 लाख से ज्यादा वाहन अब भी अनिवार्य की गई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में वो वाहन हैं, जो साल 2019 से पहले पंजीकृत हुए हैं। पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि भारी जुर्माने या किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों पर तुरंत हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं।
Published on:
14 Jun 2026 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
