14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

” अधिकारी को बोलो- अभी के अभी भरे, डीजल लेकर ही जाएंगे ” भड़के महीदपुर विधायक

Mahidpur MLA Dinesh Jain - डीजल के लिए भड़के विधायक दिनेश जैन, बोले क्या देश खरीद लिया कंपनी वालों ने, किसान आत्महत्या कर लेंगे

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel

Dinesh Jain diesel issue डीजल के लिए भड़के महीदपुर के विधायक दिनेश जैन Demo Pic (फोटो-ANI)

MLA Dinesh Jain मध्यप्रदेश में मानसून की आमद होनेवाली है। मौसम विभाग ने 3-4 दिनों में मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान जताया है। इस पर किसान बोवनी की तैयारियों में जुट गया है। बुवाई के समय में किसानों को डीजल की दिक्कत हो रही है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीजल की किल्लत से किसान परेशान हो रहे हैं और इधर उधर भटक रहे हैं। ऐसे ही कुछ किसानों ने महीदपुर के विधायक दिनेश जैन MLA Dinesh Jain की कार को रोका और उन्हें अपनी तकलीफ बताई। इस पर विधायक भड़क उठे और तुरंत संबंधित अधिकारियों को मोबाइल लगाकर किसानों को डीजल देकर राहत देने की बात कही। विधायक दिनेश जैन ने कहा कि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। उनकी बात सुनकर प्रशासन ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

डीजल की कमी की बात सुनकर विधायक दिनेश जैन बोले-
क्या देश खरीद लिया कंपनी वालों ने, किसान डीजल लेकर जाएंगे… खाली हाथ नहीं जाएंगे…अधिकारी को बोलो— अभी के अभी डीजल भरे…

किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा

विधायक दिनेश जैन ने बाद में किसानों को डीजल देने के लिए संबंधित अधिकारी से बात की। उन्होंने अधिकारी से साफ शब्दों में कहा —

किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है… इन लोगों ने मेरी गाड़ी रोकी, मैं यह पूछ रहा हूं कि 40 मीटर का यह कुप्पा है, इसमें डीजल भरा जाएगा या नहीं भरा जाएगा… मतलब सभी जुल्म किसानों पर होगा… यह कैसा तुगलकी आदेश है..

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी अपने एक्स हेंडल पर जारी किया। इसमें महीदपुर के विधायक दिनेश जैन कर्मचारियों, अधिकारियों से डीजल के लिए सख्त लहजे में बात करते दिखाई दे रहे हैं।

एमपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा-

बुवाई का समय है, लेकिन सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उनकी मुश्किलें बढ़ाने में जुटी है।

एक ओर खेतों में फसल बोने की चिंता है, तो दूसरी ओर महंगे ईंधन भी पर्याप्त नही मिलने की चिंता। आखिर अन्नदाता कब तक सरकार की नाकामियों की कीमत चुकाता रहेगा?

इसी गंभीर समस्या को देखते हुए महिदपुर विधायक दिनेश जैन जी बॉस ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं देने के आदेश

बता दें कि प्रदेश में डीजल की कमी और जमाखोरी को देखते हुए इसकी राशनिंग की जा रही है। 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं देने के आदेश हैं। इससे खासतौर पर बोवनी की तैयारी में जुटे किसानों को दिक्कत हो रही है।