2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी अफसर बनने ठुकराई एयर होस्टेस की नौकरी, एमपी की नेहा पच्चीसिया का अब संकट में करियर

Katni CSP Neha Pachisia - कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ शिकायतों की लंबी लिस्ट, वसूली के लगे गंभीर आरोप, मिली थी 20वीं रैंक
2 min read
Google source verification
नेहा पच्चीसिया Neha Pachisia

नेहा पच्चीसिया Neha Pachisia- Image Social Media

Neha Pachisia - एमपी की चर्चित महिला अफसर नेहा पच्चीसिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ शिकायतों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कटनी की सीएसपी के रूप में नेहा पच्चीसिया पर वसूली के कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनकी शिकायतें सीधे सीएम मोहन यादव तक पहुंच गईं हैं। कटनी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी द्वारा लगाए गए कथित वसूली के आरोपों के बाद नेहा पच्चीसिया से कई थानों का प्रभार छीन लिया गया। अब उनपर हत्या के एक मामले में 75 लाख रुपए मांगने का आरोप लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं। नेहा पच्चीसिया ने अधिकारी बनने के लिए एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी थी। अब उनका करियर ही सवालों के घेरे में आ गया है।

शिक्षक की बेटी से पुलिस अधिकारी बनने का सफर युवाओं को प्रेरित करता रहा

नेहा पच्चीसिया मध्यप्रदेश पुलिस की तेजतर्रार अधिकारियों में शुमार हैं। वे बेहद साधारण पारिवारिक और ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। नेहा पच्चीसिया के पिता शिक्षक हैं। वे एमपी के ही राजगढ़ जिले की पचोर तहसील के गांव की हैं। नेहा पच्चीसिया ने स्कूली और महाविद्यालय की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइवेट नौकरी की। छोटे से गांव की सामान्य शिक्षक की बेटी से पुलिस अधिकारी बनने का उनका सफर युवाओं को प्रेरित करता रहा है।

साधारण परिवार की होने के बावजूद नेहा बेहद महत्वाकांक्षी

साधारण परिवार की होने के बावजूद नेहा पच्चीसिया बेहद महत्वाकांक्षी थीं। वे एयर इंडिया में एयर होस्टेस बन गईंं। कई निजी कंपनियों में भी काम किया।

एयरहोस्टेस के रूप में बेशुमार ग्लैमर और दौलत मिलने के बाद भी नेहा पच्चीसिया का मन कु्छ असंतुष्ट सा था। वे अफसर बनने की अपनी मन की मुराद पूरा करना चाहती थीं।

अफसर बनने के लिए छोड़ी एयरहोस्टेस की नौकरी

ऐसे में नेहा पच्चीसिया ने MPPSC की तैयारी शुरू कर दी। उनकी कई सालों की मेहनत और लगातार प्रयास वर्ष 2016 में सफल हुए। नेहा पच्चीसिया को MPPSC परीक्षा में 20वीं रैंक प्राप्त हुई। राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में DSP बनाया गया।

नेहा पच्चीसिया का करियर अब सवालों के घेरे में

एयरहोस्टेस की नौकरी छोड़कर आईं नेहा पच्चीसिया का करियर अब सवालों के घेरे में आ गया है। उनकी शिकायतें बेहद गंभीर है जिनकी पुलिस विभाग जांच करवा रहा है। नेहा पच्चीसिया पर अभी आरोप सिद्ध तो नहीं हुए हैं पर वे विवादों में जरूर आ गई हैं। इन मुश्किलों से उबरने में उन्हें काफी वक्त लग सकता है।