
kidnapping of young girls: दो बच्चियों के अपहरण (Photo Source: AI Image)
Bhopal news:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में बीते दिन दो बच्चियों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये घटना शहर के कटारा हिल्स क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के नीचे खेल रहीं दो बच्चियों को तीन नकाबपोश बदमाश और उनके साथ आई एक महिला जबरन मुंह दबाकर पीछे जंगल की ओर लेकर गए, जहां उनके साथ मारपीट की और फिर गलत काम करने की कोशिश करने लगे। दोनों बच्चियों ने जमकर चीख-पुकार मचाई।
इस दौरान बच्चियों के शोर को सुनकर पास में गाय चरा रहा एक चरवाहा मौके पर पहुंचा और आरोपियों से भिड़ गया। जमकर विरोध किया तो तीनों आरोपी बच्चियों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मासूम बच्चियां इस संघर्ष में भाग निकलीं और भटकती हुई दो घंटे बाद अपने घर के आसपास पहुंची। परिजनों ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। रविवाव सुबह भी पूरे क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कटारा पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है। चरवाहा से पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी चेहरे को कवर किया था जिससे पहचान नहीं हो पाई है। वहीं महिला के साथ एक दो साल का बच्चा भी था। पुलिस पूछताछ में दोनों बच्ची ने बताया कि अपहरण करके एक आरोपी ने फोन करके किसी से बात करते हुए कहा कि दो बच्ची को उठा लिया हूं।
पुलिस ने जानकारी दी कि चरवाहा दोनों बच्ची को उनके घर लेकर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार कटारा हिल्स थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के बयान दर्ज किए। वहीं घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच किया।
बताया जा रहा है कि एक बच्ची दूसरी बच्ची के घर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की डांस रिहर्सल के लि कॉलोनी आई थी। रिहर्सल के बाद दोनों मल्टी की पार्किंग के पास छुपन-छुपाई खेल रही थीं। इसी दौरान पीछे से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने दोनों के मुंह पर कपड़ा डालकर उन्हें जबरन उठा लिया और पीछे बने जंगल की ओर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक जंगल व आसपास के खेतों में सर्चिंग अभियान चलाया। रविवार को भी उनकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
02 Aug 2026 11:33 am
Published on:
02 Aug 2026 11:33 am
