भोपाल

एक्टर कबीर बेदी ने अपने जीवन संघर्ष पर लिखी किताब, जानिए क्या है खास

द आइपीएच टॉक्स में पुस्तक 'स्टोरीज आई मस्ट टेल' पर चर्चा, एक्टर कबीर बेदी ने कहा जिंदगी के संघर्ष हमें मजबूत बनाते हैं  

2 min read
Jul 15, 2021
एक्टर कबीर बेदी ने अपने जीवन संघर्ष पर लिखी किताब, जानिए क्या है खास

भोपाल। इंद्रा पब्लिशिंग हाउस, लैंडमार्क द बुक स्टोर तथा वेस्टलैंड बुक्स की तरफ से द आइपीएच टॉक्स का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसके अंतर्गत लेखक और एक्टर कबीर बेदी के साथ उनकी पुस्तक 'स्टोरीज आई मस्ट टेल' पर फिल्म समीक्षक व लेखिका पद्मश्री भावना सोमाया ने चर्चा की। संस्था की चीफ एडिटर दीपाली गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर कबीर ने बताया कि मैंने दिल्ली में पढ़ाई की। घर, दोस्तों और कॉलेज से दूर एक दिन अचानक मुंबई चला आया। यहां आकर एक्टर बनने के लिए कई संघर्ष किए।

कबीर ने कहा कि मुंबई में मैंने लंबे समय तक विज्ञापनों के लिए काम किया।उन्होंने पुस्तक के बारे में कहा कि जिंदगी में कुछ अनचाहे मोड़ भी आते हैं जिसके लिए हमें अपने आप को मजबूत करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस पुस्तक में अपने जीवन के किस्सों को लिखते हुई कई बार मेरी आंखें नम हो गई तो कुछ पलों को याद कर खुशी भी हुई। यह पुस्तक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा, परिवर्तनकारी रिश्तों, द बीटल्स, बौद्ध धर्म, विजय और त्रासदियों, बर्बादी और पुनरुत्थान में रुचि रखने वालों के लिए है। साथ ही प्रामाणिक आत्मकथाओं, भावनात्मक यात्राओं और प्रसिद्ध लोगों की गहरी स'चाइयों का आनंद भी लिए हुए है।

जिंदगी की यथार्थ यात्रा की है कहानी

कबीर ने कहा कि पुस्तक में हॉलीवुड, बॉलीवुड और यूरोप की उथल-पुथल भरी कहानियां हैं। विदेश में नई राहों को धधकने की खुशियां, और उनके खतरे भी हैं। भारतीय पिता, यूरोप में एक दार्शनिक और दुनिया की सर्वो'च रैंक वाली बौद्ध नन, अपनी ब्रिटिश मूल की मां की आकर्षक प्रेम कहानी भी बताती है। सबसे मार्मिक, अपने सिजोफ्रेनिक बेटे को बचाने की लड़ाई का जिक्र भी मैंने इसमें किया है। 'स्टोरीज आई मस्ट टेल' एक ऐसे व्यक्ति का असामान्य रूप से स्पष्ट और सम्मोहक संस्मरण है, जो प्यार या कहानी कहने में कुछ भी पीछे नहीं रखता है। यह दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय लड़के की कहानी है जिसका करियर अब दुनिया भर में फैला हुआ है।

Published on:
15 Jul 2021 12:17 am
Also Read
View All