25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के बड़े अफसर ने दिया इस्तीफा, दो अधिकारियों की सीधी भिड़ंत से मची खलबली

MP Police- टीकमगढ़ जेल के दो अधिकारियों के बीच आपसी लड़ाई, जेल अधीक्षक बाघमारे पर गालियां देने का आरोप, डिप्टी जेलर ने दिया इस्तीफा

2 min read
Google source verification
Resignation of Senior MP Official Sparks a Stir

Resignation of Senior MP Official Sparks a Stir

Resignation- अधिकारियों में अहम का टकराव कोई नई बात नहीं है। ऐसे मामले अक्सर होते रहते हैं पर मध्यप्रदेश में दो वरिष्ठ अफसरों के बीच आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात इस्तीफे पर पहुंच गई। एक अधिकारी कथित तौर पर गाली गलौज पर उतर आए जिससे गुस्साए और आहत दूसरे अधिकारी ने विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया। वरिष्ठ अधिकारी के इस्तीफे से पूरे विभाग में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। प्रदेश के जेल विभाग यह मामला टीकमगढ़ जेल से जुड़ा हुआ है जहां जेल अधीक्षक यजुवेंद्र बाघमारे और डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला विभागीय जांच के एक मामले के दौरान भिड़ गए। डिप्टी जेलर ने तो जेल डीजी को इस्तीफा ही भेज दिया। इसमें डिप्टी जेलर शुक्ला ने जेल अधीक्षक बाघमारे पर गाली देकर बेइज्जत करने सहित कई आरोप लगाए। हालांकि डिप्टी जेलर शुक्ला के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया गया है। जेल मुख्यालय के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया वहीं मामले की जांच भी शुरु कर दी गई है।

ऐसे शुरू हुआ दोनों अधिकारियों के बीच विवाद,

टीकमगढ़ जेल में बंद एक कैदी को सागर जेल भेजा गया था। जहां से उसको जमानत मिल गई। जमानत पर छूटे बंदी ने टीकमगढ़ जेल में हुए बुरे बर्ताव की शिकायत अफसरों से की। जेल के उच्च अधिकारियों ने सागर के जेलर अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार को जांच सौंपी। जिसके बाद जांच प्रतिवेदन के लिए उन्होंने डिप्टी जेलर मनोज मिश्रा को अधिकृत किया।

डिप्टी जेलर मिश्रा टीकमगढ़ जेल पहुंचे, अधीक्षक की गैर मौजूदगी में वे डिप्टी जेलर शुक्ला के साथ चेंबर में गए

जांच रिपोर्ट के लिए डिप्टी जेलर मिश्रा टीकमगढ़ जेल पहुंचे। अधीक्षक की गैर मौजूदगी में वे डिप्टी जेलर शुक्ला के साथ चेंबर में गए। इस बीच अधीक्षक यजुवेंद्र बाघमारे पहुंचे और चेंबर में बैठने पर आपत्ति जताई। इस बात का विवाद इतना बढ़ गया कि अश्विनी शुक्ला ने इस्तीफा ही सौंप दिया।

जेल मुख्यालय से चर्चा के बाद अपना त्यागपत्र वापस ले लिया, प्रकरण की जांच डीआइजी को सौंपी

जेल डीजी जेल डीजी वरुण कपूर ने बताया, टीकमगढ़ जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के बीच विवाद हुआ था। आवेश में आकर शुक्ला ने त्यागपत्र दिया। जेल मुख्यालय से चर्चा के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र वापस ले लिया है। प्रकरण की जांच डीआइजी को सौंपी गई है। यह जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार व आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

डिप्टी जेलर अश्विनी शुक्ला ने दिया इस्तीफा
जेल अधीक्षक बाघमारे पर लगाए गंभीर आरोप
जेल डीजी बोले- आवेश में आकर इस्तीफा दिया
इस्तीफा लौटाया, जांच के आदेश:
डीआइजी को सौंपी जांच