भोपाल

पंजाब के बाद MP में हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा, ग्वालियर के हर 8वें व्यक्ति के पास बंदूक

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सबसे ज्यादा हथियार

2 min read
Jun 03, 2022

दीपक सिंह पटेल
भोपाल. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पंजाब समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। राज्य में गन कल्चर और हथियारों को लेकर लोगों के शौक और गैंगवार पर चर्चा भी छिड़ गई है। पंजाब में लगातार अपराध की घटनाओं के बीच सामने आया है कि पंजाब में लोगों के पास अत्याधुनिक हथियारों की भरमार है। अकेले पंजाब का तो यह हाल है कि यहां के लोगों के पास पंजाब पुलिस से भी ज्यादा हथियार है।

गन कल्चर और हथियारों के मामले में मध्य प्रदेश भी पीछे नहीं है। सरकार द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार पंजाब के बाद मप्र में सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियार है। यह तो सिर्फ सरकारी आकड़े हैं, मगर अवैध रूप से रखे हथियारों की संख्या और भी अधिक है। तो आइये जानते है प्रदेश में वैध अवैध हथियारों की कहानी के बारें में देश में शांत प्रदेश के तौर पर पहचान रखने वाला मप्र सर्वाधिक लाइसेंसी हथियार रखने वाले राज्यों में चौथे नंबर पर है। यह खुलासा गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 2 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग लाइसेंसी हथियार रख रहे हैं। इस मामले उत्तरप्रदेश नंबर एक पर है जहां करीब 12 लाख 88 हजार लोगों ने लाइसेंसी हथियार ले रखे हैं।

प्रदेश के इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा हथियार
प्रदेश के ग्वालियर जिले के चंबल इलाके में हथियारों को हमेशा ही स्टेटस सिंबल माना जाता रहा है। यहां की जीवनशैली में हथियार को गन कल्चर के रुप में देखा जाता है। यदि लाइसेंसी नहीं है, तो अवैध हथियार तो जरूर होगा चाहिए। यही कारण है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बंदूके चंबल इलाके में हैं। आज हालात यह हैं कि ग्वालियर में लाइसेंसी हथियार 33 हजार 700 तक पहुंच गए हैं। यह संख्या प्रदेश के 52 जिलों में सर्वाधिक है। अगर अनुमान लगाया जाएं, तो ग्वालियर के हर 8वें व्यक्ति के पास बंदूक है, इसी तरह मुरैना जिले में 29 हजार 650, भिंड जिले में 26 हजार 650, शिवपुरी जिले में 13 हजार 87, दतिया जिले में 11 हजार 675, श्योपुर जिले में 4 हजार 93 बंदूके हैं।

हथियार बढ़ने से अपराध भी बढ़ेंगे
सरकार ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर सख्त रूख नहीं अपनाया या कानुन में बदलव नहीं किया तो पंजाब जैसा हाल देश के अन्य राज्यों जैसा होने में देर नहीं लगेगी। सरकार द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार जिस राज्य में हथियार सबसे ज्यादा है, उस राज्य में उतनी ही ज्यादा अपराधिक घटनाएं भी हो रही हैं। जाहिर सी बात है मप्र में भी इसी तरह अपराध बढ़ सकते है।

Published on:
03 Jun 2022 03:50 pm
Also Read
View All