भोपाल

एमपी में 5 लाख सिलेंडरों की जरूरत, जानिए कितने दिनों में होगी गैस की सप्लाई

GAS- मप्र में गैस की मांग एकदम से बढ़ी; भोपाल, इंदौर जैसे बड़े जिलों रोजाना दोगुनी मांग, गैस लाइन की 24 घंटे में अनुमति, पीएनजी नहीं तो सिलेंडर भी नहीं

2 min read
Apr 05, 2026
Approval for PNG Gas Lines in MP Within 24 Hours (Photo Source - Patrika)

Gas- मध्यप्रदेश में गैस की किल्लत टली नहीं है। घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडरों की मांग एकदम से बढ़ गई है। भोपाल में रोजाना 9 हजार सिलेंडर की मांग थी, जो बढ़कर 14 हजार तक पहुंच गई है। 35 हजार से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति लंबित है, जिसे क्लियर करने में चार से पांच दिन लगेंगे। इस तरह इंदौर, जबलपुर व ग्वालियर समेत तमाम जिलों में शनिवार शाम तक 2 से 5 लाख सिलेंडर की बुकिंग के विरुद्ध आपूर्ति नहीं हो पाई थी। घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ता परेशान है। भविष्य में यह किल्लत और न गहरा जाए इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि शहरों में गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमतियां कंपनियों के आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर दे दी जाए। ये अनुमतियां पांच विभागों को देनी होगी। इसमें किसी भी तरह की कोताही अफसरों पर भारी पड़ सकती है। उधर जिन कॉलोनियों में पीएनजी गैस की पाइप लाइनें डल चुकी हैं, आपूर्ति भी शुरू हो गई हैं, वहां के उपभोक्ताओं को 3 महीने के अंदर कनेक्शन लेने होंगे, ऐसा नहीं करने पर सिलेंडरों की सप्लाई रोकी जा सकती है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने शनिवार गैस कंपनियों, जिला खाद्य अधिकारियों के साथ बैठक कर ये निर्देश दिए। राज्य सरकार ने संभावित संकटों को देखते हुए युद्ध स्तर पर निपटने का प्लान बनाया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम

स्कूल-कॉलेज में प्राथमिकता दें

जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइप लाइनें हैं, वहां आवासीय परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, क्युनिटी किचन और आंगनबाड़ी को आवेदन के 5 दिन में पीएनजी कनेक्शन देने के लिए कहा गया है। पीएनजी कनेक्शन की निगरानी कलेक्टर, एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और सीजीडी संस्थाएं करेंगी।

क्षेत्रवार सर्विस प्रोवाइडर देंगे कनेक्शन

गैस उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन की जिम्मेदारी निम्न सर्विस प्रोवाइडर की है-

अवंतिका गैस लिमिटेड: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887)
गेल गैस लिमिटेड: देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788)
नवेरिया गैस लिमिटेड: धार (07292-223311)
थिंक गैस: भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107) आइओसीएल: गुना (9425991090) मऊगंज, रीवा (9424836488), अशोकनगर (9425119522), मुरैना (7223982333)
बीपीसीएल: मैहर, सतना शहडोल (9424738607) सीधी, सिंगरौली (9424341954)
गुजरात गैस लि.: रतलाम (7412230292)

ये विभाग देंगे अनुमति

पीएनजी पाइप लाइनें बिछाने की अनुमति 24 घंटे में देने के लिए नगरीय प्रशासन, पंचायत, पीडब्ल्यूडी और मप्र औद्योगिक विकास निगम को अधिकृत किया है। ये आवेदन के 24 घंटे में पाइप-लाइन बिछाने की अनुमति देंगे। विभाग ने 10 आरओयू आवेदनों की 24 घंटे के अंदर स्वीकृति भी दी है।

सिलेंडर भरने से मना किया तो नपेंगे

खाद्य विभाग ने एजेंसियों को साफ कहा है कि सिलेंडर छोटे हो या बड़े, यदि संबंधित उपभोक्ता की बारी है तो उसे छोटे-बड़े सभी तरह के सिलेंडर की आपूर्ति देनी होगी। मना करने पर कार्रवाई के दायरे में लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह बात सामने आई थी कि 5 केजी वाले सिलेंडरों की रिफलिंग में दिक्कतें आ रही है। 10 संस्थाएं अधिकृत सरकार ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) में कार्यरत 10 संस्थाओं को पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने को कहा है। कंट्रोल रूम बनाए है, जहां घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा।

ये भी पढ़ें

सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे से मची खलबली, एमपी में राजनैतिक नियुक्तियां तय

Updated on:
05 Apr 2026 09:01 am
Published on:
05 Apr 2026 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर