भोपाल

बीएडः टीचर बनने में युवाओं की रुचि एडमिशन के लिए 47 हजार पंजीयन

प्रदेश में बीएड करने के लिए पहले चरण में रजिस्ट्रेशन-सत्यापन पूरा, 56,300 सीटों के लिए 47 हजार 549 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन।

2 min read
Aug 09, 2021

भोपाल. बीएड में एडमिशन के लिए इस बार भी अधिक रूझान है। पहले चरण में 47 हजार 549 विद्यार्थियों ने शुक्रवार शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनकरा लिया है। यह आंकड़ा कुल , सीट संख्या से 8 हजार 498 कम है। वहीं 34 हजार 198 सत्यापन भी करा चुके हैं। यानी इनको मेरिट के आधार पर पहले चरण में सीट आवंटन हो सकेगा।

मध्य प्रदेश में बीएड में कुल सीट 56,300 हैं। कामन मेरिट लिस्ट 9 अगस्त को जारी की जाएगी। 14 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही 18 अगस्त तक फीस जमा कर एडमिशन लेना होगा। वहीं पहले चरण में रजिस्ट्रेशन और चुकी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

अभी यह है स्थिति



































कोर्स
सीट रजिस्ट्रेशनसत्यापन
एमएड2980 1486 1024
एमपीएड 235 654 386
बीएबीएड 3250 964 568
बीएससीबीएड 2550 939 575

दूसरा राउड इस तरह
- 21 से 25:अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (जो पहले करा चुके हैं उन्हें कराने की जरूरत नहीं है।)

- 22 से 26 अगस्त तक अधिकृत सेंटर पर दस्तावेजों कासत्यापन, अधिकृत सेंटर पर शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए फिटनेस।

- 29 अगस्त को: कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी।

- 05 सितंबर को: सीट आंवटित होगी।

- 05 से 10 सितंबर तक: फीस का भुगतान कर एडमिशन लेना होगा।

वही दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर के निजी और शासकीय कॉलेजों में सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए अब तक स्नातक स्तर में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर छात्र-छात्राओं का सत्यापन हेल्पलाइन सेंटर पर जाए बिना ही हो रहा है। वहीं अब तक स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनका अलगअलग कारणों से सत्यापन नहीं हो सका है। इसलिए उन्हें त्रुटि सुधार करने की आवश्यकता है।

Published on:
09 Aug 2021 10:35 am
Also Read
View All