13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मंत्री दुखी हैं तो संघर्ष करें”, एमपी के मंत्रियों की सीएम से शिकायत पर जीतू पटवारी का हमला

प्रदेश के अनेक मंत्री भी त्रस्त, बिजली कटौती पर हाहाकार मचा, मंत्रियों ने सीएम से शिकायत की, जीतू पटवारी ने दी सलाह
less than 1 minute read
Google source verification
जीतू पटवारी

जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: Jitu Patwari Facebook)

मध्यप्रदेश में बिजली कटौती पर हाहाकार मचा हुआ है। यहां तक कि प्रदेश के अनेक मंत्री तक त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने सीधे सीएम मोहन यादव को शिकायत की है। इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्रियों को घेरा। उन्होंने कहा कि मंत्री वाकई में दुखी हैं तो जनता के बीच जाकर संघर्ष करें।

जीतू पटवारी ने अपने एक्स पर लिखा:

पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा करवाए गए एक सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई! कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों की शिकायतें जनता को अब ‘मिली-जुली कुश्ती’ लगती हैं!

शायद इसीलिए, हर कैबिनेट के बाद आपसी आरोप मीडिया में लीक किए जाते हैं, सिर्फ यह बताने के लिए की सरकार को जनता की बहुत चिंता है, जिम्मेदारी से चर्चा की जा रही है?

अब मुख्यमंत्री बनने की आस लिए बैठे भाई इंदर सिंह परमार जी ने अपने इलाके में बिजली कटौती का मुद्दा उठाया है! सत्ता आपकी, विभाग आपके, फिर बिजली की शिकायतें किससे?

मुख्यमंत्री के सामने चिंता जताने, संगठन को चोरी-छुपे रिपोर्ट भेजने, खुद को जिम्मेदार बता, मीडिया अटेंशन लेने वाले तमाम मंत्री यदि इतने दुखी हैं, तो जनता के बीच जाकर संघर्ष करें?

जनता को ‘मिली-जुली कुश्ती’ नहीं,
मप्र में जवाबदेह सरकार चाहिए!

खबर अपडेट की जा रही है…