13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“Let us try to understand one another” सीएम मोहन यादव ने पोस्ट किया वीडियो

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो से बताया एकता का महत्व, संवाद की शक्ति को किया रेखांकित, सोशल मीडिया में पोस्ट किया पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav

cm mohan yadav- image credit mp jansampark

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव ने एकता और संवाद का महत्व प्रतिपादित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो के माध्यम से चुनौतियों का हल सुझाया। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया में पीएम मोदी का वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया है कि साथ चलने से हमारी शक्ति बढ़ती है, संवाद से हमारी समझ बढ़ती है, और एक दूसरे को समझने से हम मिलकर बड़ी चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 (Bloomberg New Economy Forum 2026) में यह संदेश दिया था। देश में पहली बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का शुभारंभ 13 अक्टूबर को हुआ। प्रमुख वक्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा माइकल आर. ब्लूमबर्ग, मारियो द्राघी, ऋषि सुनक, नंदन नीलेकणि , जोनाथन ग्रे आदि थे। यह आयोजन 15 अक्टूबर तक चलेगा।

भारत में ब्लूमबर्ग की गतिविधियों और सहयोग के 30 साल पूर्ण होने के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का आयोजन भारत में पहली बार किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के बड़े उद्योगपति, सीईओ और नीति-निर्माताओं के अलावा कई नेता भी ​शिरकत कर रहें हैं।

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का यह 8वां वार्षिक संस्करण है। इसकी थीम बदलती भू-राजनीति, तकनीक, ऊर्जा और पूंजी प्रवाह पर केंद्रित रखी गई है।

सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को पोस्ट किया पीएम का वीडियो

सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया में पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो पोस्ट किया। इसके माध्यम से उन्होंने एकता का महत्व बताया, संवाद की शक्ति को रेखांकित किया। सीएम मोहन यादव द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया यह वीडियो नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम (Bloomberg New Economy Forum) 2026 में दिए गए संबोधन का है। इसमें पीएम मोदी ने कहा है कि अपनी शक्ति को बढ़ाएं और दूसरों के लिए भी नए अवसर बनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का यही मंच इसी भावना को आगे बढ़ाने का एक नया प्लेटफार्म बनेगा।

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हेंडल पर पीएम नरेेंद्र मोदी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्

आइए, आज फिर इस मंत्र को दोहराएं-
Let us walk together,
Let us speak together,
Let us try to understand one another…

क्योंकि साथ चलने से हमारी शक्ति बढ़ती है, संवाद से हमारी समझ बढ़ती है, और एक दूसरे को समझने से हम मिलकर बड़ी चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

  • आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी