भोपाल

Benifits of Jamun: डायबिटीज़ से डाइजेशन तक जामुन के ये होते हैं फायदे !

100 ग्राम जामुन में लगभग 62 कैलोरी ऊर्जा होती है...

2 min read
May 01, 2023
Jamun benefits

इंदौर। काले रंग की चमक बिखेरने जामुन का मौसम आ चुका है। सड़क किनारे ठेले और साइकिल पर ढाक के पत्ते पर रखकर बिकने वाले जामुन को देखते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। जामुन खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, लेकिन इनके खाने से फायदे भी उतने ही बेहतरीन हैं। अभी जामुन की बाजार में बिकने की शुरुआत ही हुई है। इसी वजह से भाव भी चढ़े हुए हैं। आमतौर पर जामुन 30 से 50 रुपए किलो तक मिलते हैं लेकिन अभी यही जामुन बाजार में जामुन 100 से 120 रुपए किलो में बिक रहा है, लेकिन अपने स्वाद के लिए काले जामुन सदैव लोगों की पसंद रही है। इस वजह से खरीदार भी उसकी रंगत देखकर खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं।

शुगर के मरीजों के लिए है फायदेमंद

वैसे तो जामुन के तमाम फायदे हैं, लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं। बदले में उन्हें इस फल से कोई नुकसान नहीं है। जामुन में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। जबकि अन्य फलों में शुगर अधिक होती है। जामुन में पर्याप्त विटामिन बी और आयरन मौजूद होता है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 62 कैलोरी ऊर्जा होती है। यह जामुन मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद लाभकारी होती है। खून की कमी को दूर भी करती है।

डायबिटीज के मरीजों को इन फलों के सेवन से मनाही है। लेकिन शुगर के मरीज जामुन को बेरोकटोक खा सकते हैं। आयुर्वेद डॉक्टर शुगर के मरीजों के लिए जामुन को रामबाण बताते हैं। यही वजह है कि शुगर के मरीज इसका अधिक सेवन करते हैं। जामुन खाने से डायजेशन भी सही रहता है।

कट रहे हैं जामुन के पेड़

ठेले पर जामुन बेचने वाले केशव ने बताया कि पहले जामुन आसानी से कम भाव में मिल जाते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से जामुन के पेड़ लगातार घट रहे है। यह पेड़ आमतौर पर सड़क के किनारे सहजता से न सिर्फ मिलता था। ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाली छोटी नदियों एवं बाग बगीचों में भी जामुन काटा जाता है। समय के साथ इस पेड़ की संख्या घट रही है। हाइवे सड़कों का निर्माण कार्य किए जाने के चलते सड़क के किनारे लगे हुए सैकड़ों की तदाद में जामुन के पेड़ काट दिए गए।

वहीं नए जामुन के पेड़ लगाए जाने को लेकर लोगों में रुचि पैदा नहीं हो रही है। वैसे भी गुणकारी जामुन का फल खाने के लिए लोगों को एक वर्ष का लंबा समय इंतजार करना पड़ता है। एक माह तक यह फल लोगों की पसंद रहता है। गर्मी का मौसम आते ही जामुन के पेड़ में फूल और फल लगते हैं। बारिश होने के साथ ही जामुन पककर तैयार हो जाते हैं।

Published on:
01 May 2023 05:20 pm
Also Read
View All