31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केस मे CBI के हाथ लगा बड़ा सबूत, 34 मिनट के वीडियो ने खोले राज

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने एक 34 मिनट के वीडियो को सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 31, 2026

CBI seizes crucial 34 minute video evidence in Twisha Sharma case mp news

CBI seizes crucial 34 minute video evidence in Twisha Sharma case (फोटो- Patrika.com)

Twisha Sharma case:भोपाल के ट्विशा शर्मा केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच एजंसियों के हाथ तगड़ा सबूत हाथ लगा है। यह सबूत उन्हें एक आरक्षक से प्राप्त हुआ है जो कि एक 34 मिनट का वीडियो है। इस वीडियो में सीबीआई को यह समझने में मदद कर रहा है कि 12 मई की रात गिरिबाला सिंह के घर पर ट्विशा शर्मा की मौत के बाद क्या स्थिति थी। सीबीआई ने आरक्षक के डेडिकेशन की सराहना की और राज्य सरकार से पत्र लिखकर उन्हें पुरस्कार देने का अनुरोध भी किया। यह वीडियो साक्ष्य ऐसे समय पर सीबीआई के हाथ लगा जब खबर आ रही कि गिरिबाला के घर में घटना के दिन का सीन रिक्रिएशन रविवार रात या सोमवार सुबह 6 बजे के करीब आरोपी कराया जा सकता है।

आरक्षक द्वारा बनाया वीडियो पलटेगा मामला

दरअसल, सीबीआई को आरक्षक राघवेंद्र सिंह पटेल से 34 मिनट का एक वीडियो मिला है। इसकी वीडियोग्राफी खुद आरक्षक ने की है जिसे सीबीआई ने सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य के रूप में जब्त किया है। वीडियो में घटना के बाद आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर का ताला खुलने से लेकर घटनास्थल सील होने तक का पूरा सीन रिकॉर्ड है। इस वीडियो से सीबीआई को ये समझने में मदद मिली कि ट्विशा की मौत के तुरंत बाद घर या क्राइम सीन की स्थिति को बिलकुल वैसा समझने में मदद मिली जैसा वह वास्तव या यथार्थ में था। इसमें साक्ष्यों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं बची।

आरक्षक को पुरस्कार देने की सिफारिश

आरक्षक राघवेंद्र सिंह पटेल की वीडियोग्राफी से सीबीआई को मामले की जांच करने में मदद मिली। सीबीआई का कहना है कि अगर यह वीडियो सामने नहीं आता तो क्राइम सीन की वास्तविक स्थिति को रिक्रिएट करने और उससे साक्ष्यों को मिलाना असंभव हो जाता। इस लिए सीबीआई ने आरक्षक राघवेंद्र को पुरस्कृत किए जाने की सिफारिश राज्य सरकार से की है। सीबीआई ने सरकार से पत्र लिखकर आरक्षक को पुरस्कार देने का अनुरोध किया है। सीबीआई ने आरक्षक की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।

कब होगा गिरिबाला के घर में सीन रिक्रिएशन?

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सीबीआई गिरिबाला सिंह के घर में घटना की रात का सीन रिक्रिएशन करवा सकती है। इसके लिए वह ममले में आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कटारा हिल्स स्थित उनके बंगले पर ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया रविवार रात 10 बजे या सोमवार सुबह 6 बजे के आसपास करवाई जा सकती है। सीन रिक्रिएशन प्रक्रिया में 80-80 किलों की दो डमी का इस्तमाल किया जाएगा। इस डमी का उपयोग कर गिरिबाला और समर्थ को वही सब दोबारा से करना होगा जो उनके बयानों और साक्ष्यों के हिसाब ने उन्होंने उस रात किया था। इसमें सबसे बड़ी भूमिका गिरिबाला की होगी। सीबीआई उनसे फंदे की गांठ को खोलने के लिए बोल सकती है।