भोपाल

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, देखें लिस्ट

bharatiya janata yuva morcha- मध्यप्रदेश युवा मोर्चा ने अपने कार्यकारिणी सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की...।

2 min read
Dec 06, 2021
भाजपा युवा मोर्चा ने तेज की पंचायत चुनाव की तैयारी।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने जनवरी से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कार्यसमिति के सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट जारी की है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से युवा मोर्चा के 58 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जबकि 34 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी में 58 सदस्य शामिल

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में मुरैना से हरेंद्र धाकड़ और मोनू मवाई को शामिल किया गया है। जबकि भिंड से अतुल पाठक और प्रिंस दुबे को शामिल किया है। ग्वालियर शहर से कुलदीप यादव और बिक्कू राजावत शामिल हैं। ग्वालियर ग्रामीण से हरेंद्र यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा श्योपुर से यशप्रताप सिंह चौहान, शिवपुरी से रुद्राक्ष गोलू गौड़ को सदस्य बनाया है। वहीं गुना से निखिल अरोरा, कवींद्र सिंह चौहान और सुनील दहिफले और अशोकनगर से भरतेश बंसल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

सागर से श्रीकांत कौशिक और वैभव दुबे, निवाड़ी से अंकित पवन चतुर्वेदी, छतरपुर से अंचला जैन और सौरभ चौधरी, दमोह से मयंक कोरी, रीवा से सूर्यप्रताप तिवारी, सतना से सुनील मिश्रा, सीधी से अखिल चौहान, शहडोल से शिल्लू रजक, अनूपपुर से राजेश गौतम, उमरिया से पुष्पेंद्र गौतम, जबलपुर नगर से हरीश ठाकुर और अतुल दुबे, जबलपुर ग्रामीण से अभिषेक दाईया, कटनी से दिलराज सिंह, मंडला से अंचल जैन, बालाघाट से उज्वल श्रीवास्तव (लांजी) और सौरभ पटेल, सिवनी से मयूर दुबे को शामिल किया है।

नरसिंहपुर से आकाश सेन, छिंदवाड़ा से दविंदर बल्लू नेगी, विक्रम सकरवार शामिल हुए हैं। होशंगाबाद से सिम्मी पटेल, बैतूल से सुनील अड़लक, विकास प्रधान, भोपाल नगर से आदित्यनाथ, प्रतीक दिगम्बर शामिल हुए हैं। विदिशा से संदीप ठाकुर और रवि सोनी, सीहोर से रोहित पटेल, निखिल कुईया, रायसेन से सोनल दीक्षित, राजगढ़ से पवन शर्मा, गौरव सोनी, इंदौर नगर से वर्षा शर्मा, हिमांशु अत्रिवाल शामिल हैं। वहीं बुरहानपुर से हर्षवर्धन सिंह चौहान, धार से शशांक पांडे, अलीराजपुर से दिलीप चौहान, उज्जैन नगर से गौरव पटवा, शुभम यादव, उज्जैन ग्रामीण से नरेंद्र प्रताप सिंह, देवास रजत सिंह, रतलाम से अनुकूल सोनी और राकेश पाटीदार को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

34 कार्यकर्ता बने विशेष आमंत्रित सदस्य

मुरैना से राहुल चौधरी, भिंड से ओमकार सिंह यादव, ग्वालियर से डिंपल चौहान, लवी खंडेलवाल, ग्वालियर ग्रामीण देवेंद्र गुर्जर, सागर से अनिल श्रीवास्तव, राहुल साहू, दमोह से उजमा नाज, पन्ना अमित गुप्ता, छतरपुर अमृतांशु पाठक, सतना आदित्य यादव, जबलपुर जय रोहाणी शामिल हुए हैं।

सिवनी से सतेंद्र पटवा, डिंडोरी से राजेंद्र सिंह कुशराम को टीम में शामिल किया गया है। भोपाल से लकी गुप्ता, दीपेश यादव, श्रुति सिंह, कपिल शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

विदिशा से रामू, बघेल, सीहोर से जितेंद्र दांगी, राजगढ़ से सुनील नागर, होशंगाबाद से धर्मेंद्र राठौर, बैतूल से माधुरी साबले सदस्य बनाए गए हैं। इंदौर से महेंद्र सिंह चौहान, सतीश बैरागी, करण करोसिया, विजय चौहान, नयन सोनी और शुभम गुप्ता शामिल हैं। धार से सुरेंद्र अलावा, उज्जैन ग्रामीण से सुनील शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। देवास से जयवर्धन जोशी, शाजापुर से रामस्वरूप पाटीदार, मंदसौर से संदीप राठौर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

Published on:
06 Dec 2021 12:08 pm
Also Read
View All