
Twisha Sharma case: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कहा है कि मृतका के परिवार की जो बात है और जो आरोप हैं उसमें सत्यता है। प्रथम दृष्टया अगर आप ये देखें कि जिस प्रसार से एफआईआर करने में हीला-हवाला किया गया, वो अक्षम्य है। एफआईआर दो दिन बार क्यों पंजीकृत की गई, शरीर पर एंटी मॉर्टम इंजरी हैं। कभी आपने सुना है कि पेटी से कोई फांसी से लटकता है ? ये चीजें ऐसी हैं जो कम से कम मेरे गले से नहीं उतर रहीं। और इस चीज के बारे में सोचे।
आगे उन्होंने कहा कि "ये संतोष की बात है कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने एसआईटी बना दी है. लेकिन वर्तमान में उनकी एसआईटी की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगा है. क्योंकि जो आरोपी हैं, सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ट जज हैं और उनको हाथों हाथ अग्रिम जमानत मिल गई. जो मृतका के पति समर्थ सिंह हैं, वो भूमिगत हैं और ऐसा बताया जाता है कि शायद उनको जल्दी ही अग्रिम जमानत मिल जाए."
"जब मृतका का परिवार कोर्ट में गया था, परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ. उनको डराने-धमकाने की कोशिश हुई. वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने से रोका गया. सवाल ये उठता है कि अगर मृतका के परिवार से मिल लेते तो कम से कम बच्ची तो वापस नहीं आती लेकिन उनके आंसू पोछने का प्रयास तो हो जाता। एक संवेदनशील प्रशासन की मौलिक जिम्मेदारी है जो पूरी नहीं की गई."
बीते 7 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) होने लगा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। वहीं न्याय की मांग को लेकर नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास पर भी धरना दे चुके हैं।
ट्विशा की फैमली ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है और उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे तथा दहेज की मांग करते थे। वहीं सास ने दावा किया कि ट्विशा ने बताया था कि उसके परिवार ने उसे बहुत कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया था। उन्होंने कहा, "ट्विशा कहती थी कि उसके परिवार ने उसे बहुत कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया था। उसके परिवार और हमारे परिवार के बीच काफ़ी अंतर था, फिर भी हमने यह शादी करवाई।"
Updated on:
19 May 2026 06:08 pm
Published on:
19 May 2026 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
