19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें

medical shops closed: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर मध्यप्रदेश में बंद रहेंगी दवा दुकानें।

2 min read
Google source verification
BHOPAL NEWS

medical store strike

Medical Shops Strike: मध्यप्रदेश में कल यानी 20 मई को प्रदेश की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है, जिसे मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल का कहना है कि प्रदेश के 41 हजार केमिस्टों ने अपना समर्थन बंद को दिया है। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने भोपाल में जानकारी देते हुए बताया कि AIOCD के बंद को हमारा पूरा समर्थन है और भोपाल के 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोर (दवा दुकानें) बंद रहेंगी।

AIOCD ने किया है बंद का ऐलान

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर में दवा दुकानों के बंद का आह्वान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का मुद्दा सीधे आम जनता की सेहत से जुड़ा है, लेकिन इसकी निगरानी के लिए अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है। इसके बावजूद भारी डिस्काउंट का लालच देकर एक्सपायरी दवाइयां घरों-घरों तक ऑनलाइन तरीके से बेची जा रही हैं, इसलिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगे, भारी डिस्काउंट बंद हो और प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो यही एसोसिएशन की मांग है।

जनता से अपील

मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल ने 20 मई को दवा दुकानों के बंद होने के कारण लोगों को होने वाली परेशानी के लिए खेद भी जताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी नियमित उपयोग की दवाएं 20 मई पहले ही खरीद कर रख लें। खासकर हृदय, शुगर या बीपी के जो भी मरीज हैं या जिन घरों के बुजुर्ग इन बीमारियों के मरीज हैं वो अपनी जरुरी दवाएं 19 मई तक अपनी दवाएं जरुर खरीद कर रख लें, जिससे कि उन्हें परेशानी न हो।

अस्पतालों के अंदर के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे

बंद के दौरान अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स और पीएम जन औषधि केन्द्र खुले रहेंगे। एसोसिएशन ने इमरजेंसी वाली परिस्थितियों को देखते हुए अस्पताल के अंदर स्थित दवा दुकानों को बंद से मुक्त रखा है, जिससे कि मरीजों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए।

खबर के प्रमुख बिंदू

  • 20 मई को मध्यप्रदेश में बंद रहेंगी दवा दुकानें।
  • ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने किया है बंद का ऐलान।
  • मध्यप्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन का बंद को समर्थन।
  • भोपाल की 3 हजार से ज्यादा दवा दुकानें बंद रहेंगी।
  • दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद का ऐलान।
  • दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग।
  • दवाओं पर कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले भारी डिस्काउंट पर रोक लगाई जाए।