नगर निगम और स्मार्टसिटी ने शहर भर में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए चार साल पहले प्रक्रिया शुरू की थी, बीडीए और हाउसिंग बोर्ड की नई कालोनियों में करेगा शुरूआत
भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) और हाउसिंग बोर्ड की नई कॉलोनियों में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए शासन ने निर्देश दिए थे। हाउसिंग बोर्ड की तुलसी ग्रीन प्रोजेक्ट में पहले से ही चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान है।
नगर निगम और स्मार्टसिटी ने शहर भर में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए चार साल पहले प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि, अब तक आमजन के लिए कोई सिस्टम विकसित नहीं हो पाया है। जबकि शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
-- बीडीए और हाउसिंग बोर्ड की नई कालोनियों में अब फेस रिकग्राइजेशन सीसीटीवी डिवाइस लगेगी ताकि अनजान व्यक्ति की तुरंत पहचान हो और सुरक्षा मजबूत हो।
-- एआई आधारित अलर्ट सिस्टम रहेगा, जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक सूचना भेज देगा।
-- सोलर एनर्जी प्लांट को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि परिसर की बिजली खुद उत्पादित हो जाए।
ये भी पढ़ें: