भोपाल

भाजपा की पूर्व मंत्री का फोन नहीं उठा रहे डिप्टी सीएम, आखिर क्या है वजह

पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डिप्टी सीएम और सेक्रेटरी किसी के भी फोन न उठाने की बात लिखी..

2 min read
Mar 13, 2024
rajendra shukla deputy cm

मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अब ये सवाल उठकर खड़ा हो रहा है कि क्या भाजपा में सबकुछ चल रहा है। सवाल इसलिए उठा है क्योंकि भाजपा की एक पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम को लेकर बड़ी बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि कई बार फोन लगाने के बाद भी न तो डिप्टी सीएम और न ही उनके सेक्रेटरी फोन उठा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिरकार मामला पूरा क्या है...

IMAGE CREDIT: पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया पर जाहिर की पीड़ा


मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा है कि वो मध्यप्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री व डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल को 8 मार्च 2024 से लेकर आज (13 मार्च 2024) तक कम 10 बार फोन लगा चुकी हैं लेकिन राजेन्द्र शुक्ल या फिर उनके सेक्रेटरी ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। मेहदेले यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा मंत्री बन जाने के बाद क्या इसी तरह का व्यवहार होना चाहिए, कुछ गलत कहा हो तो माफी। कुसुम मेहदेले का ये मैसेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि बीजेपी में ऑल इज नॉट वेल वाली स्थिति नजर आ रही है।

Updated on:
13 Mar 2024 10:57 pm
Published on:
13 Mar 2024 10:52 pm
Also Read
View All