भोपाल

कोलार मंडल की बैठक में रामेश्वर शर्मा ने कहा – यह धर्म और अधर्म का चुनाव है

कोलार मंडल की बैठक में रामेश्वर शर्मा ने कहा - यह धर्म और अधर्म का चुनाव है
less than 1 minute read
Apr 21, 2019
bjp
कोलार मंडल की बैठक में रामेश्वर शर्मा ने कहा - यह धर्म और अधर्म का चुनाव है

भोपाल. लोकसभा निर्वाचन कोलार मंडल की बैठक में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह धर्म और अधर्म का चुनाव है। देश दुनिया की नज़र भोपाल लोकसभा सीट पर है। एक महिला साध्वी पर जो बर्बरता कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने की है आज उसका न्याय दिलाने का वक्त आ गया है।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

रामेश्वर शर्मा ने कहा हिन्दू आतंकवाद कहकर भगवा को बदनाम करने वाले इस प्रदेश को पानी, बिजली, सड़क के लिए तड़पाने वाले दिग्विजय सिंह आज विकास की बात कर रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके मुख से विकास की बात शोभा नहीं देती।

रामेश्वर शर्मा ने की अपील

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा भोपाल लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जल्द ही आप सभी के बीच आएंगी। उनके जनसंपर्क की तैयारियों के निम्मित आप घर-घर जाएं विशेषकर माताओं बहनों को उनके जनसंपर्क से जोड़े। इस लड़ाई को हम सभी को साथ मिलकर लड़ना है।

Published on:
21 Apr 2019 11:40 am