
sub inspector rakesh mishra suspicious death at home, सब इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source- Patrika)
Bhopal Sub Inspector Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह एक सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर अपने घर में बेड पर अचेत हो गए थे, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर करीब 10 साल से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।
भोपाल के बजरिया थाने में पदस्थ 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राकेश मिश्रा सुबह सो कर उठे और फिर 8 बजे नहाने के बाद बिस्तर पर आकर लेट हो गए थे। पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा कि राकेश बिस्तर पर लेटे हुए थे इसलिए चाय बिस्तर के पास रखकर लौट आई। कुछ देर बाद पत्नी फिर से कमरे में पहुंची तो चाय ज्यों की त्यों रखी हुई थी और राकेश बिस्तर पर अचेत पड़े हुए थे।
राकेश मिश्रा को अचेत हालत में तुरंत परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। शुरुआती जांच में परिजनों से पता चला है कि सब इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा करीब 10 साल से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। सब इंस्पेक्टर की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है।
Updated on:
01 Sept 2026 03:27 pm
Published on:
21 Aug 2026 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
