22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8 इंच बारिश का अनुमान

Heavy Rain Alert MP : मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 16 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राज्य में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हैं।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert MP

मौसम विभाग ने एमपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है(फोटो सोर्स: Patrika)

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसूनी ट्रफ, चक्रवातीय घेरा और लो प्रेशर एरिया का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। एक साथ इन प्रभावी प्रणालियों के सक्रीय होने के चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अति भारी, भारी और मध्यम बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रीय है। यही कारण है कि, सूबे के पूर्वी इलाकों में बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लगभग सभी नदी - नाले उफान पर हैं, जबकि अधिकतर निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से शनिवार को भी प्रदेश के 16 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, प्रदेश के सिवनी और बालाघाट जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि, आगामी 24 घंटों के दौरान संबंधित जिलों के अधिकतर इलाकों में 4 से 8 घंटे तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, प्रदेश के दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और अशोकनगर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, सीहोर, राजगढ़, धार, इंदौर, बुरहानपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर - मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कही तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिन रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव हैं। यही कारण है कि, राज्य के लगभग आधे से अधिक इलाके में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पूर्वी हिस्से के साथ उत्तर और मध्य हिस्से में भी हल्की से मध्यम बारिश रुक रुककर देखने को मिल रही है। शनिवार यानी आज भी पूर्वी राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार, पूर्वी एमपी में आगामी 24 अगस्त तक तेज बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। इसके बाद ये धीरे - धीरे मध्य के साथ - साथ पश्चिमी राज्य के तरफ शिफ्ट होगी, जिसके बाद राज्य के इन क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर शुरु होगा।