21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panna News: पानी के तेज बहाव में पुल से बहा डंपर, चालक लापता

Dumper Washed Away: शहपुरा पुल के ऊपर से बह रही रूंझ नदी के पानी में से डंपर निकालने की कोशिश में हादसा, पानी के तेज बहाव में बहा डंपर और चालक।
2 min read
Google source verification
Panna Dumper Washed Away

dumper washed away runj river bridge driver missing, पुल के ऊपर से बहता पानी व पानी में डूबा डंपर (Source-Patrika)

Panna Dumper Washed Away: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर नदियों और नालों का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है। अजयगढ़ क्षेत्र में भी रूंझ नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। धरमपुर थाना क्षेत्र के शहपुरा पुल के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। पुल के ऊपर से पानी बहने के बावजूद यहां पर एक डंपर चालक ने पुल पार करने की कोशिश की जिसके कारण डंपर पानी के तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद से चालक भी लापता है।

डंपर चालक की लापरवाही

शहपुरा पुल के ऊपर से रूंझ नदी का पानी तेज बहाव में बह रहा है, इसी दौरान देर शाम को एक डंपर चालक ने जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक को ऐसा न करने की हिदायत भी दी लेकिन वो नहीं माना। लापरवाही दिखाते हुए चालक ने डंपर को पुल के ऊपर से बह रहे पानी में उतार दिया, लेकिन वो पुल पार कर पाता इससे पहले ही पानी के तेज बहाव में डंपर बह गया। हादसे के बाद से चालक भी लापता बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश शुरू की।

ड्राइवर की तलाश जारी

नदी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल हो रही है। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस हादसे ने बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर बरती जाने वाली लापरवाही की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बहाव के समय पुल पार करना बेहद जोखिम भरा है। प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन रोकने के इंतजाम की मांग की गई है।

तेंदूघाट बांध के तीन गेट खोले

शाहनगर क्षेत्र में लगातार चार दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते तेंदूघाट बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बांध की करीब 138 मिलियन क्यूबिक मीटर जल भंडारण क्षमता को देखते हुए जलभराव अधिक होने पर सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को डेम के 9 में से 3 गेट खोल दिए गए। गेट खुलने के साथ ही नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है।