भोपाल

भाजपा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव, लगाए सरकार विरोधी नारें

भाजपा का धिक्कार आंदोलन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी शामिल, कहा - कांग्रेस ने जनता से किए झूठें वादें

less than 1 minute read
Mar 09, 2019
भाजपा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव, लगाए सरकार विरोधी नारें

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों को लेकर भाजपा ने जमकर राजधानी भोपाल कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्य प्रदेश की जनता और किसान कांग्रेस के काम से आक्रोशित है। कांग्रेस ने जो वादें किए थे वो अब सरकार पूरा नहीं कर पा रही है।

भाजपा ने शुरू किया धिक्कार आंदोलन

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसान और जनता की मांगें पूरी न होने से जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। किसानों व जनता से वादाखिलाफी के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने विशाल धरना प्रदर्शन भाजपा का धिक्कार आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

लगाए कांग्रेस विरोधी नारे

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में भोपाल के समस्त विधायक सांसद व महापौर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। भोपाल जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ व मंडल अध्यक्ष की बैठक में किसानों की आवाज बुलंद करने का निर्देश दिया।

Published on:
09 Mar 2019 01:53 pm
Also Read
View All