19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: MP के इन जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, ताजा चेतावनी जारी

MP Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में 40 किमी/घंटा से लेकर 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान, ओलवृष्टि और बारिश का अलर्ट है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Apr 30, 2026

Rain

फोटो: पत्रिका

Heavy Rain Warning: मध्य प्रदेश में गुरुवार रात से कई जिलों में मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी के जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में 40 किमी/घंटा से लेकर 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान, ओलवृष्टि और बारिश का अलर्ट है। गुरूवार को सागर,रीवा, मैहर, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, रायसेन, बालाघाट, दमोह, ग्वालियर,जबलपुर, भोपाल समेत कई जिले में तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बौछारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। भोपाल में दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। हालांकि, जबलपुर से अचानक आई इस तेज आंधी-तूफान वाली बारिश के कारण बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई। गुरूवार शाम 5 बजे बरगी डैम में क्रूज डूब गया जिसमे 29 लोग सवार थे। (MP Weather Alert)

इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट -

भिंड, दतिया/र, पश्चिम शिवपुरी, ग्वालियर, पन्ना, कटनी, जबलपुर/भेड़ाघाट, सिवनी जिले में मध्यम आंधी-तूफान के साथ 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी-तूफान, तेज हवाएं व हल्की बारिश का अलर्ट-

राजगढ़, पूर्व शिवपुरी, निवाड़ी/ओरछा, सतना/चित्रकूट, मैहर, उमरिया/बांधवगढ़, मंडला/कान्हा, बालाघाट, डिंडोरी, शाजापुर, श्योपुरकलां, भोपाल/बैरागढ़, मुरैना, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर/खजुराहो, विदिशा/उदयगिरी, टीकमगढ़, रायसेन/सांची/भिंभेटका, अशोकनगर, सीहोर, शहडोल, अनूपपुर/अमरकंटक, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, रीवा और सागर जिले में हल्की आंधी-तूफान के साथ 40 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने और हलकी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सावधानी की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

जबलपुर में बड़ा हादसा

जबलपुर में गुरूवार को अचानक दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिली। इस कारण यहां एक बड़ा हादसा हो गया। बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि क्रूज में 29 लोग सवार थे। बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और डैम में क्रूज पलटने से डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है। मोटर बोट और स्पीड बोट से भी बचाव कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे अब तक चार लोगों की मौत हो चुके है जिनके शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। (MP Weather Alert)