
भोपाल रुबात बंद होने पर गर्माया मामला (Photo Source- Patrika)
Bhopal Rubat : मक्का और मदीना में स्थित मौजूदा मध्य प्रदेश की राजधानी और भोपाल रियासत के पूर्ववर्ती नवाबों द्वारा हज यात्रियों के ठहरने के लिए बनाए गए ऐतिहासिक रुबात (धर्मशालाओं) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ना शुरु कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
इसे लेकर भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया है कि, कुछ लोगों की लापरवाही और प्रबंधन में खामियों के कारण पिछले लगभग तीन साल से भोपाल के हज यात्रियों के लिए रुबात में ठहरने की सुविधा बाधित है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी जेब पर अधिक भार पड़ रहा है।
विधायक आरिफ मसूद ने इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा सुल्तान और सिकंदर हफीज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वक्फ बोर्ड इस मामले में समाधान नहीं निकालता है तो वे FIR दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आरिफ मसूद वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल से भी मिले। बैठक में रुबात को पुनः शुरू करने पर सहमति बनी, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय लागू नहीं हो सका है।
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले को लेकर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल का कहना है कि, मदीना की रुबात से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जबकि मक्का स्थित रुबात को लेकर कुछ प्रक्रिया गत दिक्कतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि, मामले की जांच के लिए संबंधित पक्षों से दस्तावेजों समेत शिकायत मांगी गई हैं। अब इस मामले की बोर्ड स्तर पर जांच की जाएगी।
आगे सनव्वर पटेल ने ये भी कहा कि, कुछ लोगों ने खुद को मुतवल्ली बताकर दावा किया है, जबकि बोर्ड की ओर से सबा सुल्तान को मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। इसी विवाद के चलते मदीना की रुबात का रखरखाव फिलहाल सऊदी वक्फ बोर्ड के पास है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आगे इस पर वक्फ बोर्ड की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिक गई हैं।
Updated on:
30 Apr 2026 09:54 am
Published on:
30 Apr 2026 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
