
cm mohan yadav surprise inspection wheat procurement centers helicopter
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब प्रदेश में हो रही गेहूं खरीदी का औचक निरीक्षण करेंगे और आकस्मिक गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों से सीधा फीड बैक लेंगे। सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर किसी भी समय, कहीं पर भी उतर जाएगा और सीएम उपार्जन केंद्रों पर मौजूद किसानों से ये पूछेंगे कि शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं किसानों को मिल रही हैं या फिर नहीं ।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। सीएम अचानक गेहूं उपार्जन केन्द्र पर पहुंचेंगे और किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यह भी देखेंगे कि निर्देशानुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानों को प्राप्त हो रही है या नहीं।
Published on:
29 Apr 2026 08:49 pm
