
CBSE 12th Results 2026
CBSE 12th Result 2026 Date: मध्यप्रदेश सहित देशभर के सीबीएसई 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सेंट्रल बार्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज या कल में 12वीं क्लास के परिणाम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों के मूल्याकंन का काम लगभग पूरा कर लिया है। परिक्षा में शामिल हुए सीबीएसई 12वीं के लगभग 18 लाख छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में सीबीएसई बोर्ड के लगभग 1200 से ज्यादा स्कूल हैं। इस साल 2026 सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 18.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें 8.3 लाख छात्राएं और 10.2 लाख छात्र शामिल थे।
सेंट्रल बार्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने साल 2025 में 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें देशभर में 88.39 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थें। वहीं मध्यप्रदेश का परीक्षा परिणाम 82.46 प्रतिशत रहा। इंदौर की अन्नया शर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थें। प्रदेशभर में 85.58 % छात्राएं और 79.61% छात्र पास हुए थें। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 475 एग्जाम सेंटर बनाए गए थें।
जानकारी के मुताबिक, इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम' के जरिए पूरा कर लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल या मई महीने के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है।
सीबीएसई 12वीं(CBSE 12th Result 2026 Date) के छात्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इस ऐप पर जाकर 'CBSE' सेक्शन में मांगी जानकारी दर्ज कर तुरंत अपना परिणाम देख सकते हैं।
12वीं के छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन से एक निर्धारित प्रारूप में मैसेज लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। इसके अलावा आईवीआरएस सेवा के माध्यम से भी कॉल करके अपने अंकों की जानकारी ली जा सकती है। इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मिल सकता है, क्योंकि ग्रामिण इलाकों में स्लो इंटरनेट की समस्या रहती है।
Published on:
29 Apr 2026 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
