
Youth Stripped Naked Brutally Beaten Urinated Upon (Patrika.com)
MP news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैंगवॉर का मामला सामने आया है। शहर के सबरी नगर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पीड़ित युवक के चेहरे पर पेशाब किया गया। युवक आरोपियों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे सभी लोग अपराधी है और हाल ही में सजा काटकर या जमानत पर जेल से बाहर आए है। वीडियो पाठकों को विचलित और परेशान कर सकता है इसलिए रिपोर्ट में जोड़ा नहीं गया है।
वीडियो सबरी नगर इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले गैंग वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग ने मिलकर एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेम, गट्टू और नाबालिग मिलकर युवक के साथ पहले मारपीट की, फिर उसे जमीन पर उसे जबरदस्ती लिटाया और सड़क पर घसीटा। सड़क पर घसीटने के बाद फिर उसे को लात-घूसों से पीटा।
बदमाशों ने इसके बाद दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने युवक को पहले जबरन निर्वस्त्र किया और फिर उसके चेहरे पर पेशाब भी किया। युवक उसे छोड़ देने की भीख मांगता रहा लेकिन उन्होंने एक न सुनी। बताया जा रहा है कि बदमाश युवक के साथ मारपीट करने बाद उसे अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। यही नहीं, उन्होंने इसकी वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल कर दिया। ये वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
बता दें कि, इस मामले में जिन भी लोगों के नाम सामने आए है वह सब अपराधी और हाल ही में जेल से बाहर आए है। प्रेम थापा दो महीने पहले, नाबालिग 20 दिन पहले सिवनी जिले के बाल संप्रेक्षण ग्रह से और गट्टू पिस्टल 10 दिन पहले सेंट्रल जेल से बाहर आए है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल का करीबी माना जाता है। आरोप है कि उसकी गैंग का दबदबा खत्म करने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवक के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज है।
Published on:
29 Apr 2026 06:51 pm
