भोपाल

53 वर्ष की उम्र में दूल्हा बने भाजपा नेता, शेयर की दुल्हन की तस्वीरें

arvind menon marriage photo: मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री रहे अरविंद मेनन परिणय सूत्र में बंधे, सीएम-गृहमंत्री ने दी बधाई...।

2 min read
Aug 20, 2021
केरल के त्रिशूर में श्रुति के साथ परिणय सूत्र में बंध गए अरविंद मेनन।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (bjp secretary arvind menon) अरविंद मेनन शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध गए। 14 अगस्त को ही श्रुति के साथ उनकी सगाई हुई थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र समेत अनेक नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अपनी शादी की तस्वीरें खुद अरविंद मेनन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मध्यप्रदेश में 13 वर्ष तक संगठन का कार्य संभालने वाले अरविंद मेनन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उन्होंने केरल के त्रिशूर (Thrissur) में शुक्रवार को शादी कर ली। अरविंद मेनन ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अरविंद मेनन (Arvind Memon) ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि पितरों के आशीर्वाद से केरल के गुरुवायुर मंदिर में भगवान गुरुवायुर अप्पन को साक्षी मानकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर मैं आप सभी महानुभावं के स्नेह व आशीर्वाद का भी आकांक्षी रहूंगा। उनकी पत्नी श्रुति केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं।

13 साल एमपी में रहे मेनन

आरएसएस से जुड़े रहने के साथ ही भाजपा संगठन का भी कामकाज देखने वाले अरविंद मेनन ने 13 वर्ष मध्यप्रदेश में बिताए हैं। वे संगठन महामंत्री के रूप में 2016 में कार्यमुक्त हुए थे। आरएसएस के साथ ही भाजपा में काफी अच्छी पकड़ और अच्छा-खासा अनुभव भी है। मेनन केरल के रहने वाले हैं और उनकी परवरिश उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई। बीजेपी ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी थी। इसी के तहत वे 2003 में इंदौर भेजे गए थे। वर्ष 2002-03 में इंदौर में संगठन में पदाधिकारी बनकर काम किया। 2006 में मेनन को प्रदेश के महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री भी बनाया गया था। जबकि 2010 में माखन सिंह को हटाकर एमपी का संगठन महामंत्री बना दिया गया था। बताया जाता है कि मेनन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। मेनन वर्तमान में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं।

Published on:
20 Aug 2021 07:11 pm
Also Read
View All