भोपाल

पुष्य नक्षत्र पर बना महासंयोग, आज की गई कोई भी खरीदारी होगी अत्यंत शुभ, रोशन हुए बाज़ार

पुष्य नक्षत्र पर बना महासंयोग, आज की गई कोई भी खरीदारी होगी अत्यंत शुभ, रोशन हुए बाज़ार
2 min read
pushya nakshatra
पुष्य नक्षत्र पर बना महासंयोग, आज की गई कोई भी खरीदारी होगी अत्यंत शुभ, रोशन हुए बाज़ार

भोपालः हिन्दू धर्म के अनुसार, दीपावली से पहले खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। लोग इसे काफी महत्व देते हुए इस्तेमाल में आने वाली खास चीजों की खरीदारी इन दिनों में ही कर लेते हैं। लेकिन इस बार यानी आज पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र महासंयोग बनने के कारण की जाने वाली खरीदारी को अत्यंत शुभ होगी। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने पुष्य नक्षत्र पर पड़ने वाले इस महांसंयोग के बारे में बताते हुए कहा कि, 27 नक्षत्रों में 8वां स्थान पुष्य नक्षत्र का है। इस महांसंयोग का शुभ मुहूर्त मंगलवार रात 3 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर बुधवार की रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस बार बने महासंयोग का कारण बताते हुए पंडित व्यास ने कहा कि, 18 साल बाद बना यह संयोग इसलिए खास है क्योंकि, इस बार बुध ने पुष्य नक्षत्र के साथ मालव्य योग बनाया है।

इसलिए बना महा संयोग

पंडित व्यास ने बताया कि, पुष्य नक्षत्र के दो दिनों तक रहने का अर्थ मालवा या मालव्य योग माना जाता है। इस योग में की गई खरीदारी चिरस्थायी रहती है। इनमें हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन ,मकान ,कपड़े के साथ अन्य चीजों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। अहोई अष्टमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति है। बुध को व्यापारी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ग्रह माना जाता है, इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का आना हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। इस महांसंयोग के अनुसार की जाने वाली खरीदारी से परिवार में सुख-समृद्धि के संयोग बनते हैं। आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ती है। धन वृद्धि भी होती है।

गुलज़ार हुए बाजार

वैसे तो, त्यौहारी सीजन होने के कारण बाज़ारों में काफी रोनक़ वैसे ही बढ़ी हुई है, लेकिन आज बने इस महासंयोग के चलते देश-प्रदेश के बाज़ारों में इसकी खास तैयारी एक दिन पहले से ही की जा चुकी है। राजधानी भोपाल के चौक बाज़ार स्थित सुनारों की दुकानों पर नई-नई डिज़ाइनों में सोने-चांदी के आभूषण सजा दिए गए हैं। शहर की ही कई इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल व फर्नीचर दुकानो पर इनसे जुड़े सामानों की काफी नई रेंज रख दी गई है, जो ग्राहकों को अपने ओर खासा आकर्शित भी कर रही हैं। शहर के हमीदिया रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक सामान के कारोबारी सुनिल वर्मा ने बताया कि, हमारे यहां इलेक्ट्रानिक सामान की काफी नई रेंज रख दी गई हैं। सुबह से ही कई ग्राहक आने लगे हैं। उम्मीद है कि, आज बने इस शुभ मुहूर्त से बड़ा व्यापारिक लाभ होगा।

Updated on:
31 Oct 2018 12:03 pm
Published on:
31 Oct 2018 12:03 pm