भोपाल

मध्यप्रदेश में थोकबंद ट्रांसफर; 29 आइएएस की पोस्टिंग में फेरबदल, कई जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर बदले

राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी सूची...

2 min read
Jul 13, 2021
मध्यप्रदेश में थोकबंद ट्रांसफर; 29 आइएएस की पोस्टिंग में फेरबदल, कई जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर प्रभावित

भोपाल. राज्य सरकार ने सोमवार को थोकबंद तबादले किए। इनमें 29 आइएएस अफसरों को बदल दिया गया। ज्यादातर जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर बदले गए। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के भी पांच अफसरों का तबादला किया गया। इनमें भी जिला पंचायत सीईओ प्रभावित हुए हैं।
सरकारी के आदेश के अनुसार, अक्षत जैन सहायक कलेक्टर, जिला सिवनी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू जिला इंदौर भेजा गया। वहीं, श्रेयान्स कूमट सहायक कलेक्टर जिला खंडवा को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सौंसर, छिन्दवाड़ा, सृष्टि जयंत देशमुख सहायक कलेक्टर जिला डिंडोरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवाड़ा जिला नरसिंहपुर, तन्मय वशिष्ट शर्मा सहायक कलेक्टर जिला बैतूल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट, काजल जावला सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजयपुर, जिला श्योपुर, दलीप कुमार सहायक कलेक्टर जिला बालाघाट को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को हरसूद जिला खंडवा, हिमांशु प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला टीकमगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा जिला रतलाम, आकाश सिंह सहायक कलेक्टर जिला झाबुआ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) देवसर जिला सिंगरौली, निधि सिंह सहायक कलेक्टर जिला राजगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बडनग़र जिला उज्जैन और पवार नवजीवन विजय सहायक कलेक्टर जिला श्योपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी जिला धार पदस्थ किया गया है।

इंदौर में स्मार्ट सिटी सीईओ को हटाया
शीतला पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी, इंदौर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, अरूण कुमार विश्वकर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी को अपर कलेक्टर जिला डिण्डौरी, ऋषव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर, भव्या मित्तल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच को अपर आयुक्त नगर पालिक निगम इंदौर, गौरव बैनल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, हरेन्द्र नारायण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा, अभिलाष मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू जिला इंदौर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल, रोहित सिसोनिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बहोरीबंद जिला कटनी को अपर कलेक्टर जिला बुरहानपुर, राहुल नामदेव धोटे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा जिला रतलाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी, अंकिता धाकरे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ जिला मुरैना को अपर कलेक्टर उज्जैन, डॉ.योगेश तुकाराम भरसठ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बढनग़र जिला उज्जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर, विवेक कुमार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी जिला धार को अपर कलेक्टर जिला बालाघाट, डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसूद जिला खंडवा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना, डॉ. सौरभ संजय सोनवड़े अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा जिला टीकमगढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर, गुरू प्रसाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर जिला बालाघाट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच, कुमार सत्यम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर जिला छिंदवाड़ा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर, दिव्यांक सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नागौद जिला सतना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन, शेर सिंह मीना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर जिला शहडोल को अपर कलेक्टर जिला जबलपुर तथा अंजु अरूण कुमार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा जिला डिण्डौरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी पदस्थ किया गया है।

Published on:
13 Jul 2021 01:47 am
Also Read
View All