भोपाल

बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, पांच साल की बच्ची की मौत

car accident in bhopal - डिवाइडर से टकराई कार, पांच साल की बच्ची की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 2:29 PM IST
car accident in madhya pradesh
बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, पांच साल की बच्ची की मौत

भोपाल. माता मंदिर चौराहे के निकट प्लेटिनम प्लाजा के पास एक कार हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि नशे की धुत में आनंद झा नामक व्यक्ति कार चला रहा था। अचानक तेज रफ्तार कार (MP 28 CA 2601) डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार में सवार चार साल की बच्ची को चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

accident in madhya pradesh" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/02/41ab0ebd-9eb6-4220-80bd-0c046b4af471_3348782-m.jpg">

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कार (MP 28 CA 2601) से बच्ची को बाहर निकाला और घटना की सूचना टीटी नगर थाना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में करते हुए, घायल युवक को चिकित्सा के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

Published on: