भोपाल

ना ड्यूटी, ना रिपोर्ट- फिर भी 1 साल से सैलरी उड़ा रहा ASI

MP News: एएसआइ के एक साल से गायब होने की जानकारी से विभाग पूरी तरह बेखबर रहा है.....
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 10:40 AM IST
(फोटो सोर्स: पत्रिका)
(फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP News:एमपी के भोपाल पुलिस महकमें में 12 साल से गायब आरक्षक के बाद अब सीहोर से एएसआइ के गायब होने का मामला सामने आया। इसका खुलासा पीएचक्यू से सीहोर एसपी को लिखे पत्र से हुआ। इसमें एएसआइ रमेश ददोरिया के गायब होने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। एएसआइ के एक साल से गायब होने की जानकारी से विभाग पूरी तरह बेखबर रहा है। और हैरानी की बात ये है कि इस दौरान एएसआइ ने वेतन भी लिए।

स्पेशल डीजी के रिटायरमेंट के बाद से गायब

सीहोर में पदस्थ एएसआइ ददोरिया को 14 जून 2024 को पीएचक्यू की शिकायत शाखा में अटैच किया गया। इसके बाद 16 जून को रमेश ने आमद दी और 18 जून को तत्कालीन शिकायत शाखा के स्पेशल डीजी अशोक अवस्थी के हमराह बने। 30 जून 2024 को अशोक अवस्थी सेवानिवृत्त हुए इसके बाद से एएसआइ की कोई खोज-खबर ही पुलिस विभाग के पास नहीं है।

एसपी करेंगे तलाश

पीएचक्यू ने सीहोर एसपी को गायब एएसआइ की पड़ताल कर जिले में आमद कराने को कहा है। बता दें, इससे पहले विदिशा जिले के रहने वाले अभिषेक कुमार के 12 साल से लापता होने का खुलासा हुआ था। वह 2011 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। कुछ सालों बाद ही वह लापता हो गया।

Updated on:
10 Jul 2025, 10:40 AM IST
Published on: