
Gangster groom (Photo Source - Patrika)
MP News: शहर में हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। युवती के जरिए जाल बिछाकर एक युवक को अपहरण कर 8 लाख रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद कोहेफिजा थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ भूरा को शादी के दिन और उसके साथी दो साथियों लाल घाटी निवासी आकाश उपाध्याय और राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक अन्य युवती की तलाश जारी है, जो हनी ट्रैप में शामिल थी। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया, गाडरवाड़ा निवासी राकेश खेमनिया उर्फ पुजारी ने मंगलवार रात को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक साजिश और हनी ट्रैप के तहत फंसाने की कोशिश की गई।
आकाश उपाध्याय ने लाल घाटी के पास किराये के कमरे पर बुलाया था। कुछ देर बाद वह बहाना बनाकर बाहर चला गया। इसी दौरान योजना के अनुसार, एक युवती कमरे में पहुंची और राकेश को धमकाने लगी। थोड़ी देर में आकाश उपाध्याय के साथी आकाश उर्फ भूरा हड्डी और राम ठाकुर के साथ दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। सभी ने उसे पीटा और उसे वहां से कार में बैठा कर तौफीक उर्फ शूटर के रूम पर ले गए। वहां दुष्कर्म के केस से बचने के लिए आठ लाख रुपए की मांग की। टीआई ने बताया, फरियादी राकेश को 50 हजार रुपए लेकर ही छोड़ दिया और पूरी रकम नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी दी।
थाना प्रभारी ने बताया, आकाश उर्फ भूरा हड्डी पर कुल 32 केस अलग- अलग थानों में दर्ज हैं। तीनों आरोपियों ने अपनी पहचान बनाने गर्दन पर इन लीगल गैंग से जुड़ा टैटू भी बनवा रखा है। फिलहाल कोहेफिजा, शाहजहांनाबाद और टीला जमालपुरा थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।
कमिश्नर ऑफिस मामले कार्रवाई करते हुए कोहेफिजा पुलिस ने आकाश उर्फ भूरा हड्डी को गिरफ्तार किया तो शादी के जोड़े में उसकी होने वाली मंगेतर कमिश्नर ऑफिस पहुंची। दोपहर एक बजे वह परिजन के साथ पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी दी। रिहाई की मांग और रोते हुए पुलिस अधिकारियों से शादी के लिए निवेदन करती रहीं। कुछ देर बाद वह जब उसकी बात नहीं मानी गई तो वह परिवार के साथ कोर्ट पहुंची।
Published on:
12 Mar 2026 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
