भोपाल

BIG BREAKING: चेन्नई-जयपुर एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

चेन्नई से जयपुर जा रही चेन्नई जयपुर एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 4:25 PM IST
FIRE IN TRAIN
BIG BREAKING: चेन्नई-जयपुर एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

भोपाल/बैतूल। चेन्नई से जयपुर जा रही चेन्नई जयपुर एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। बैतूल के पास हुई घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रेन के स्लीपर कोच में यह आग भड़की थी। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को भी रोक दिया गया है। फिलहाल ट्रेन को जंगल में रोका गया है, वहीं मौके पर पहुंचने के लिए राहत एवं बचाव दल निकल चुका है। हालांकि अभी खबर की आधाकारिक पुष्टि नही हुई है।

आपको बता दें कि ट्रेन नंबर 12697 चेन्नई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस(12967/Chennai Central-Jaipur SF Express) के एस 10 कोच में आग लगने की खबर है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। ट्रेन में भोपाल के भी कई यात्री सवार हैं। जिनके परिजन घटना की खबर मिलने के बाद चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि आग की जानकारी मिलने के बाद फौरन ट्रेन को रोक दिया गया। वहीं कोच में सवार लोगों को भी फौरन नीचे उतार लिया गया। हालांकि कोच में धुंआ भरने से लोगों ने दम घुटने जैसी शिकायत की, लेकिन फिलहाल किसी को भी शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

फिलहाल रेलवे अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, बताया जा रहा है कि मौके के लिए राहत और बचाव दल निकल चुका है, वहीं यात्रियों को भी सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डेढ़ महीने में मध्यप्रदेश में ट्रेन में आग लगने की दूसरी घटना
इससे पहले 21 मई को दिल्ली से विशाखापट्टन जाने वाली एपी एसी एक्सप्रेस 22416 में आग लग गई थी। यह हादसा ग्वालियर के बिरला नगर के पास हुआ था। समय रहते यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर दिया था, जिससे कई लोगों की जान बच गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन में 40 डिप्टी कलेक्टर सवार थे, जो कि दिल्ली से भोपाल आ रहे थे।

Updated on:
11 Jul 2018, 4:25 PM IST
Published on: