30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी ने दलित सदस्य का इस्तीफा क्यों दिलवाया! हरदीप पुरी के विरोध में कांग्रेस का बड़ा ऐलान

MP Congress : भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी के विरोध में पुतले जलाएगी कांग्रेस, आज पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 30 Oct 2026, 3:01 PM IST

हरदीप पुरी के विरोध में पुतले जलाएगी कांग्रेस

हरदीप पुरी के विरोध में पुतले जलाएगी कांग्रेस (Photo: IANS/File)

MP Congress : मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की उम्मीदवारी के कांग्रेस के विरोध में एक और पहलू जुड़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस दलितवाद से जोड़ा। उन्होंने भाजपा से पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक दलित सदस्य को राज्यसभा से इस्तीफा दिलवाया गया? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को इस मुद्दे पर बाकायदा प्रेस वार्ता बुलाई। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप पुरी के विरोध में आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम करेगी। सभी ब्लॉक में यह प्रदर्शन आज शाम को किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की एक राज्यसभा सीट रिक्त है। प्रदेश के कोटे से सांसद बने केंद्रीय मंत्री मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है। मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से मुरुगन द्वारा त्यागपत्र देने के बाद उनकी सीट खाली हो गई जिसपर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वे शुक्रवार को भोपाल आएंगे और शनिवार को नामांकन भरेंगे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नामांकन को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। उनके नामांकन के दौरान सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कुछ विधायकों को पार्टी द्वारा भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल प्रदेश में अब केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का सिलसिला चालू हो रहा है। हरदीप पुरी के बाद 1 नवंबर रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह का भोपाल दौरा प्रस्तावित है। वे पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के संबंध में यहां आ रहे हैं। इसके बाद 4 नवंबर को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भोपाल आएंगे। वे यहां आयोजित होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे।

राज्यसभा चुनाव में उठाया दलितवाद

इस बीच बीजेपी जहां केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नामांकन की तैयारियों में लगी है वहीं कांग्रेस उनके विरोध में तगड़ी तैयारी कर रही है। पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बाकायदा प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर इसका ऐलान किया। उन्होंने राज्यसभा चुनाव को जातिवाद से भी जोड़ दिया।

पुतला जलाकर जताएंगे पुरी से नाराजगी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस के समक्ष बीजेपी से सवाल किया कि कौन मजबूरी के तहत दलित सदस्य से इस्तीफा दिलवाया और अब हरदीप पुरी को राज्यसभा भेजा जा रहा है! उन्होंने बताया कि कांग्रेस इसका विरोध करेगी। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शुक्रवार शाम प्रदेशभर में बीजेपी नेताओं के पुतले जलाए जाएंगे।