30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली रैली पर एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बड़ा बयान, जारी किया वीडियो

MP Congress State In Charge Harish Chaudhary : रामलीला मैदान मार्च में निडर होकर शामिल होने की अपील की, ज्ञानेश कुमार और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:56 PM IST

एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी

एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी facebook Srinivas BV

MP Congress State In Charge Harish Chaudhary : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ- देश बचाओ' महारैली के लिए कांग्रेस अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल कराने की कवायद में जुटी है। इस गहमागहमी के बीच एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के साथ मिलकर लोकतंत्र को रौंदने का आरोप लगाया। वीडियो जारी करते हुए एमपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके खिलाफ निडर होकर संघर्ष करने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं भी इस रैली में शामिल होउंगा।

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अपने मताधिकार की रक्षा के लिए 1 नवंबर को चलो दिल्ली का नारा दिया था। उन्होंने वीडियो जारी कर कांग्रेस की इस लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी वीडियो जारी कर कहा कि संविधान में दिए हुए 'वोट के अधिकार' की रक्षा के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में रैली का आह्वान किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस लोकतांत्रिक लड़ाई में भागीदारी सुनिश्चित करें, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचें और देश बचाने की लड़ाई लड़ें।

आदिवासी कांग्रेस भी रैली के लिए तैयार

शुक्रवार सुबह आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी वीडियो जारी कर 1 नवंबर को दिल्ली चलो का आव्हान किया। उन्होंने इसे वोट चोरों और अंगूठा चोरों के खिलाफ संघर्ष करार दिया।

निडर होकर रैली में शरीक होने की अपील

दिल्ली रैली के संबंध में अब प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने अपील की कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए इस रैली में निडर होकर शरीक हों, मैं भी इस मार्च में शामिल होने जा रहा हूं…

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा:

मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर एकजुट होने का समय है। प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की ताकत है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मतदाता सूचियों में पारदर्शिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए जनआवाज बुलंद करना आवश्यक है।

आइए, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ- देश बचाओ' महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मतदाता अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।