मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली से पहुंचे राजधानी भोपाल दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन..
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत एक दिवसीय दौरे पर हैं। आयुक्त रावत प्रदेश की इस चुनावी महौल के पहले से ही प्रदेश का जायजा लेने दिल्ली से पहुंचे हैं।
वे प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। जिसके पहले दिन रावत इंदौर में रूके। वहां राजनैतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, साथ ही रावत इंदौर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए।
भोपाल में उन्होंने केंद्र और राज्यों में एक साथ चुनाव के संबंध में कहा कि सुझावों के लागू होते ही ऐसा कराया जा सकेगा। जबकि फर्जी वोटर लिस्ट पर भी उनका कहना था कि कार्रवाई जारी है, इसे हम चुनाव से पहले तक ठीक कर लेंगे।
दूसरा दिन राजधानी में
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके पहले दिन वे इंदौर में थे वहीं दूसरे दिन वे राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां वे दिन भर प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों से मुलाकात करेंगें। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्य राजनैतिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों से मिल कर चुनाव के साथ ही निर्वाचन कार्य के संबंधी पहुलुओं पर विचाक करेंगें। आयुक्त ओ पी रावत राजधानी में सुबह से ही पहुंच चुके हैं और साथ ही उनके बैठक जारी है।
ये बोले...
वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी कहा है कि इन संशोधनों के बाद अब राज्य व केंद्र के चुनाव एक साथ कराए जा सकेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश में मिले फर्जी मतदाताओं के बारे में उनका कहना था कि फर्जी वोटर्स की संख्या 7 लाख के आसपास है, जो कोई बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है। इस पर जल्द ही जांच बैठाकर फर्जी वोटर्स को लिस्ट से हटा दिया जाएगा। इस सुधार के संबंध में उन्होंने कहा कि इस लिस्ट को चुनाव से पूर्व सुधार लिया जाएगा।
इनसे की मुलाकात...
मुख्य आयुक्त ओ पी रावत राजधानी में सुबह ही सीपीओ ऑफिस पहुंचे। जहां आयुक्त रावत ने मतदाता सूची सहिल चुनावी तैयारीयों को लेकर बैठक में समीक्षा की। इस बैठक में प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह, एस एस बंसल, अजाद शत्रु श्रीवास्तव के साथ ही विभाग के विभिन्न अधिकारी गण मौजुद रहे।
राजनैतिक प्रतिनिधियों से की चर्चा
इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के विभिन्न राजनितिक पार्टीयों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। चर्चा मुख्य रुप से मतदाता लिस्ट के साथ ही प्रदेश में होने वाले अगामी चुनाव को लेकर रहा।
जिसमें भाजापा कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि है मौजूद रहे। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने चुनाव आयुक्त रावत से कहा की मतदाता सूचियों में जानबूझकर दो और दो से अधिक स्थानों पर नाम जुड़वाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई। वहीं यदि बीएलओ सही से जांच नहीं करते हैं तो बीएलओ के खिलाफ भी हो एक्शन की बात कही गई।