18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में ‘49.46 करोड़’ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, 5 लाख आबादी को होगा फायदा

Railway Overbridge: शहर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिसकी लागत करीब 49.46 करोड़ रुपये है। यह 1183 मीटर लंबा ब्रिज बावड़िया, आकृति इको सिटी समेत कोलार क्षेत्र के 5 लाख लोगों को जाम से राहत देगा।
2 min read
Google source verification
रेलवे ओवर ब्रिज , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

रेलवे ओवर ब्रिज , प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news: मध्यप्रदेश में भोपाल शहर की जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां पर आशिमा मॉल नर्मदापुरम रोड से बावड़िया कलां के पास रेलवे ओवरब्रिज को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। ब्रिज निर्माण के लिए एजेंसी और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डिजाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी को दी है। ब्रिज सेक्शन के कार्यपालन यंत्री एआर मोरे के अनुसार अगले 2 महीने के भीतर इस ब्रिज का जमीनी काम शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के बन जाने से बावडिया कलां, आकृति इको सिटी, सलैया, कटारा हिल्स और कोलार क्षेत्र के करीब 5 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

लोगों को आवाजाही में लगभग अतिरिक्त फेरा नहीं लगाना पड़ेगा। कोलार से नर्मदापुरम रोड तक की आवाजाही में पांच किमी तक बच जाएंगे। पीक आवर्स के दौरान लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के निर्माण पर शुरुआती अनुमानों और तकनीकी संशोधनों के बाद संशोधित दरों के आधार पर लगभग 49.46 करोड़ रुपए की लागत का प्रावधान किया गया है।

ब्रिज बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर निर्भरता कम होगी और लोगों को बार-बार रुकने की परेशानी से राहत मिल सकती है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वालों का समय बचेगा। क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यह प्रोजेक्ट यातायात व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है। ब्रिज बनने के बाद आसपास की कॉलोनियों से मुख्य सड़कों तक पहुंचना आसान होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों की नजर इसकी समयसीमा और गुणवत्ता पर भी रहेगी।

प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

लंबाई: इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई लगभग 1,183 मीटर होगी, जिसमें 733 मीटर का मुख्य ब्रिज स्ट्रक्चर और दोनों तरफ करीब 400 मीटर लंबी एप्रोच व सर्विस रोड शामिल है।

चौड़ाई: यह ब्रिज 15.5 मीटर चौड़ा होगा, जिससे आवागमन सुगम रहेगा। अभी तक लोगों को जो भी समस्याएं थी, उससे राहत मिल जाएगी।

ये रहेगा रूटः यह ब्रिज होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के पास से शुरू होकर बावड़ियां गांव को पार करते हुए सेज अपोलो अस्पताल के पास नर्मदापुरम रोड/क्षेत्र की मुख्य सड़क पर उतरेगा। जिससे एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।