भोपाल

सीएम के पास कोई योजना नहीं सिर्फ गुमराह कर रहे : कमलनाथ

सरकार का मिस मैनेजमेंट भाजपा के मंत्रियों के गैर जिम्मेदार बयान

2 min read
Apr 15, 2021
चुनाव आयोग ने दी कमलनाथ को चेतावनी।

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इतनी गंभीर स्थिति से बचाव को लेकर मध्यप्रदेश में कोई विजन नहीं है, कोई प्लानिंग नहीं की गयी। आज अस्पतालों में दवाई, इंजेक्शन, ऑक्सीजन, डाक्टर्स और यहां तक कि एंबुलेंस तक नहीं है। सीएम कह रहे है कि इंजेक्शन हेलीकॉप्टर से बुलवा रहा हूं, ट्रेन से बुलवा रहा हूं। कोरोना के इलाज में ऑक्सीजन सबसे पहली आवश्यकता होती है मरीज के लिए। अक्टूबर में घोषणा की थी कि फरवरी में 19 ऑक्सीजन प्लांट लग जाएंगे, बाबई में शिलान्यास भी किया था लेकिन उसमें भी सिर्फ बाउंड्रीवॉल बन पाई है। केवल जनता को झूठ बोलना और गुमराह करना इनका काम है। जनता से आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। 3 माह पहले से डबल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आएगी, लेकिन भाजपा की सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। कोरोना से हो रही मौतों की हकीकत रोजाना मीडिया में आ रही है लेकिन सरकारी आंकड़ों में स्थितियों को छिपाया जा रहा है। कोरोना नियंत्रण मे सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। यह एक हत्या का अपराध है। कांग्रेस के प्रदेश के सभी विधायक लगे हुए हैं लेकिन आज भाजपा के नेता गायब हैं।

भाजपा के मंत्रियों के गैर जिम्मेदार बयान :
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के मंत्री गैर जिम्मेदराना बयान दे रहे हैँ। पशुपालन मंत्री प्रेमसिह पटेल कहते हैं कि जिनकी उम्र होती है उनको जाना पड़ता है। लेकिन कोरोना के कारण असमय तो जाना नहीं पड़ता है। टेस्ट नहीं किए जा रहे ताकि आंकड़ों की वास्तविकता सामने न पाए। धीरे-धीरे टेस्टिंग बंद करते जा रहे हैं ताकि इनकी असफलता सामने ना आये, इनका खुलासा ना हो। सरकार भाजपा की है और दोष मुझे दे रहे हैं। प्रदेश में कुछ भी हो जाए मुझे दोष दे देते हैं। मंै चुनौती देता हूँ कि प्रदेश में ऐसा एक भी अस्पताल बताएं जहाँ दवाई ,इंजेक्शन , ऑक्सीजन और इलाज का पूरा इंतजाम है। रेमडेसिविर के उत्पादन वाली कंपनियों से मैंने भी बात की है , वह प्रदेश में इंजेक्शन भेज रहे हैं। मेरे पास मुख्यमंत्री का फोन आया था ,उसको लेकर मैंने भी बात की है। कई उत्पादन कंपनियों ने मुझे बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने हमें पहले से आर्डर ही नहीं किया है, आज कमी हो गयी तो बता रहे कि इस इंजेक्शन की आवश्यकता ही नहीं है।

सरकार का मिस मैनेजमेंट :
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी का झूठ बोले बिना खाना ही हजम नहीं होता है। इनके मिसमैनेजमेंट व लापरवाही के कारण आज प्रदेश की यह हालत है। जनता का मूड समझकर शिवराज जी ने दमोह में रोड शो कैंसिल किया। आज मुक्तिधाम के बाहर शव पड़े हैं ,वेटिंग चल रही है ,लकडियां नहीं हैं ,अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं बची है। मै जनता से यही कहना चाहता हूँ कि आपको खुद अपनी रक्षा करना होगी ,इस सरकार से कोई उम्मीद मत रखें ,यह सरकार अपराधी है ,इनको जनता की कोई चिंता नहीं है , यह सिर्फ नाटक-नौटंकी से आपको गुमराह करना चाहती है।

Published on:
15 Apr 2021 04:20 pm
Also Read
View All