भोपाल

लाडली बहना से राखी बंधवाकर उपहार देंगे सीएम मोहन यादव, 17 दिन तक मनाएंगे रक्षाबंधन-सावन उत्सव

17 दिन उत्सवी रंग में रंगेगा मध्य प्रदेश, सीएम मोहन यादव लाडली बहनों के साथ मनाएंगे त्यौहार
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2024, 8:50 AM IST
MP News
एमपी सीएम मोहन यादव 17 दिन तक लाडली बहनों के साथ मनाएंगे रक्षाबंधन-सावन उत्सव.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहनों को रक्षाबंधन और सावन का उपहार देने जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश भर के 11 जिलों में लाडली बहना हितग्राही का आभार औऱ उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 1 से 17 अगस्त तक एमपी सीएम लाडली बहना के साथ इस उत्सवी कार्यक्रम में भाग लेंगे। बता दें कि इस उत्सवी कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन-सावन रहेगी।

इन 11 जिलों में 17 दिन मनेगा उत्सव

सीएम मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन से पहले 17 दिन तक आयोजित किया जाने वाला बहना हितग्राही का आभार औऱ उपहार कार्यक्रम एमपी के 11 चयनित जिलों में मनाया जाएगा। इनमें सिंगरौली (चितरंगी), सतना, दमोह (जबेरा), नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल (भैंसदेही), श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिंडोरी का नाम शामिल है।

राखी बंधवाकर सीएम लाडली बहनों से करेंगे चर्चा

रक्षाबंधन-सावन उत्सव कार्यक्रम के तहत सीएम मोहन यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र के साथ उपहार संदेश भी देंगे। बता दें कि इस दौरान सीएम लाडली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे और उनसे चर्चा करेंगे।

सावन में झूला झूलेंगी लाडली बहना, रोपेंगी एक पेड़ मां के नाम

रक्षाबंधन-सावन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में लाडली बहना सीएम के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने के साथ ही सावन उत्सव भी मनाएंगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर झूले डाले जाएंगे। इसके साथ ही जिन 11 जिलों में ये उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया जाएगा। जिसके तहत स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और खुद लाडली बहना भी पौधरोपण कर सकेंगी।

स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

लाडली बहना हितग्राही का आभार औऱ उपहार कार्यक्रम में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अन्य जिलों में मंत्रियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मनाएंगे उत्सव

चयनित 11 जिलों में जहां ये लाडली बहना हितग्राही का आभार औऱ उपहार कार्यक्रम का उत्सव सीएम डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा, वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में प्रदेश के मंत्रीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधी लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन और सावन उत्सव मनाएंगे।

Updated on:
1 Aug 2024, 8:50 AM IST
Published on: