भोपाल

election 2023: चुनाव से पहले सिंधिया का वीडियो वायरल, बजरंग दल पर बैन लगाने के मुद्दे पर घिरे

mp election 2023- कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल पर बैन लगाने के विवाद का असर मध्यप्रदेश में भी दिख सकता है...।

2 min read
May 03, 2023

कर्नाटक चुनाव 2023 के बाद मध्यप्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के ताजा घोषणा से सियासत में उफान ला दिया। कांग्रेस ने बजरंग दल और पीएफआई पर बैन लगाने का वादा अपने घोषणा पत्र में कर दिया है। इसके बाद भाजपा और बजरंग दल ने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक वीडियो के जरिए घेरा है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा करने पर उपजे सियासी घमासान के बाद कांग्रेस ने एमपी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल किया है। यह वीडियो तब का है जब सिंधिया कांग्रेस में थे और उन्होंने भी बजरंग दल के खिलाफ बयान दिया था। इसी वीडियो के जरिए कांग्रेस ने भाजपा को घेरने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह मुद्दा कर्नाटक चुनाव में ज्यादा गर्माया तो इसकी आंच मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भी देखने को मिलेगी।

भाजपा ने बताया हनुमान का अपमान

कांग्रेस के घोषणा पत्र के जरिए भाजपा ने यह मुद्दा भी लपक लिया। भाजपा ने इसे हनुमान का अपमान बताया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस की आतंक और आतंकियों का तुष्टिकरण करना है और कर्नाटक के लोगों को उसकी सोच और इतिहास नहीं भूलना चाहिए। भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने बजरंग दल पर बैन की बात को तूल देते हुए कहा कि यह कभी स्वीकार्य नहीं होगा और वो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देशद्रोही और प्रतिबंधित पीएफआई से कर देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का अपमान किया है।

कांग्रेस ने सिंधिया को घेरा

बजरंग दल के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी घेर लिया। कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। यह वीडियो तब का है, जब सिंधिया कांग्रेस में थे। सिंधिया ने तब संघ, भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का खुलकर विरोध किया था। अब सिंधिया खुद भाजपा में हैं, तो उसी बयान के जरिए कांग्रेस ने भाजपा और सिंधिया को घेरने की कोशिश की है।

क्या कहा था सिंधिया ने

सिंधिया इस वीडियो में कह रहे हैं कि खुद को राष्ट्रभक्त बताने वाले बजरंग दल का सदस्य ही इस खुपिया सगठन का मास्टर माइंड निकला है। यह मुंह में राम और बगल में चुी का बेहतरीन उदाहरण है। सिंधिया का यह पुराना बयान कई कांग्रेसी नेता शेयर कर रहे हैं।

10 मई को है कर्नाटक में चुनाव

10 मई को कर्नाटक में 224 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 13 मई को रिजल्ट घोषित हो जाएंगे। इस चुनाव में सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और डीके शिवकुमार की तिकड़ी भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है।

Updated on:
03 May 2023 11:32 am
Published on:
03 May 2023 11:31 am
Also Read
View All