भोपाल

सुबह स्टेशन पर पहुंचे सीआरबी बोले- एेसा काम करों कि भोपाल स्टेशन की अलग पहचान हो

दिल्ली के लिए फ्लाइट पकडऩे आए थे भोपाल, लगभग एक घंटे तक किया स्टेशन का निरीक्षण
2 min read
Jun 10, 2018
bhopal railway station
सुबह स्टेशन पर पहुंचे सीआरबी बोले- एेसा काम करों कि भोपाल स्टेशन की अलग पहचान हो

भोपाल. रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) अश्विनी लोहानी ने शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे सुबह ०६.३० बजे भोपाल रेलवे स्टेशन परिसर में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। लगभग एक घंटे तक उन्होंने स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य सहित उनकी प्रगति की जानकारी ली।

दरअसल जबलपुर में अपने प्रथम आधिकारिक आगमन के बाद उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकडऩी थी। इसके लिए वे गाड़ी नंबर २२१९२ जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस से भोपाल आए। ट्रेन सुबह लगभग ०५.४० बजे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद लगभग ०६.३० बजे वे निरीक्षण के लिए स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जा पहुंचे। सबसे पहले रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बनाए जाने वाले नवीन भवन की जानकारी ली। बता दें मंडल के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने आरएमएसए के पुराने भवन को इसके लिए तोड़ दिया है।

सीआरबी ने यहां पर खाली जगह के बारे में पूछा। फिर भवन निर्माण के प्लान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन निर्माण का काम तेजी से किया जाए। साथ ही इसे अच्छे से करें ताकि भोपाल स्टेशन की भी अपनी पहचान हो। बंद होगी एक एंट्री भोपाल रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में प्रवेश के लिए चार एंट्रिंया हो गई हैं। एेसे में सीआरबी ने कम उपयोग होने वाली एक एंट्री को बंद करने के निर्देश दिए। इसमें ऑटो बूथ के पास ऑटो की एंट्री के और यात्रियों की निकासी के लिए बने गेट को बंद करने की बात रेलवे के अधिकारियों ने कही।

बारिश की वजह से दिल्ली-भोपाल की उड़ानें लेट
भोपाल. मौसम में बदलाव और बारिश का असर शनिवार को विमान सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली से भोपाल आने वाली जेट एयरवेज और एयर इंडिया की फ्लाइट 2-2 घंटे की देरी से भोपाल पहुंची। जेट एयरवेज की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट 9 डब्ल्यू 927 रात 8 बजे के स्थान पर 10 बजे भोपाल पहुंची।

यही फ्लाइट रात 11.30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी फ्लाइट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली रवाना हुए। फ्लाइट में हुई देरी के कारण दिग्विजय सिंह को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। उधर, एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट एआइ 437 भी रात 9.15 के स्थान पर रात 11.15 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। फ्लाइट में हुई देरी की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।

Published on:
10 Jun 2018 07:16 am