Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार और धर्मांतरण रैकेट मामले में एक आरोपी को जेल और दो आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।
Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार और धर्मांतरण रैकेट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अमरीन, बहन आफरीन और चंदन यादव ने बताया कि युवतियों को फंसाने के लिए पहले योजना बद्ध तरीके से ड्रग्स की लत लगाई जाती थी। इसका फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार में धकेला जाता था।
पुलिस ने खुलासा किया कि सेक्स रैकेट के साथ-साथ ड्रग सप्लाई का नेटवर्क भी संचालित किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमरीन को ड्रग्स की सप्लाई दूर का रिश्तेदार बिलाल करता है। वह अहमदाबाद से इस नेटवर्क का संचालन करता था और अक्सर भोपाल आता-जाता रहता था।
जांच में यह भी पता चला कि रायसेन निवासी चंदन यादव की मुलाकात भोपाल के एक स्पा सेंटर में काम करने के दौरान अमरीन से हुई थी। बाद में दोनों साथ रहने लगे और जल्द पैसा कमाने और आलीशान जीवन जीने के उद्देश्य से इस अवैध रैकेट को संचालित करने लगे।
जांच अधिकारी भरत सिंह बताया कि बुधवार को आरोपी आफरीन को जेल भेज दिया है, जबकि अमरीन और चंदन से पुलिस रिमांड पर है फरार बिलाल, यासिर और खानू की तलाश में पुलिस टीम जल्द अहमदाबाद जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पहचान और साक्ष्य जुटाने के लिए अमरीन या चंदन को भी साथ ले जाया जा सकता है।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बागसेवनिया थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पूरे नेटवर्क की विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।