भोपाल

दिग्विजय सिंह का कवि अंदाज: भारत जोड़ो यात्रा के लिए की ऐसी अपील

कविता के अंदाज में दिग्विजय सिंह की अपील, कहा- नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो...।

2 min read
Sep 03, 2022

भोपाल। राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह यात्रा तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू होगी, जो कश्मीर तक पहुंचेगी। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर (kanyakumari to kashmir) तक कई राज्यों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा की कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। यह यात्रा मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। इसे लेकर पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने भी अपने अंदाज में इस यात्रा के लिए आव्हान किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अलग ही अंदाज में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का आव्हान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कविता के अंदाज में अपील की है। उन्होंने ट्वीट पर भी इसे शेयर किया है।

क्रोध छोड़ो, रोष छोड़ो
द्वेष छोड़ो, विद्वेष छोड़ो
अवरोध छोड़ो, प्रतिशोध छोड़ो
नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो

ध्वंस छोड़ो, विध्वंस छोड़ो,
पृथक छोड़ो, पृथकता छोड़ो
विघटन छोड़ो, वियोजन छोड़ो
नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एकता हमारी ताकत है, एकता देशनिर्माण की धुरी है। इसे लेकर उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा लोगों से भाजपा सरकार के खिलाफ एक जुट होने की अपील कर रही हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं दिग्विजय

आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के अनुसार 150 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होगी और कश्मीर में समाप्त होगी। इस यात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3500 किमी का सफर तय होगा।

एक नजर

7 सितंबर को शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी
देशभर के 117 नेताओं के नाम सूची में शामिल।
150 दिन में 3500 किमी पैदल चलेगी यात्रा।

यह भी पढ़ेंः

दो समन्वयक बनाए गए

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी उन राज्यों के लिए दी गई है, जहां से यह यात्रा गुजरेगी। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता शोभा ओझा को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नई दिल्ली की कांग्रेस नेता रागिनी नायक को मध्यप्रदेश की जवाबदारी दी है।

Updated on:
03 Sept 2022 03:33 pm
Published on:
03 Sept 2022 03:26 pm
Also Read
View All