script

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की रागिनी नायक को एमपी, शोभा ओझा को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

locationभोपालPublished: Aug 27, 2022 12:38:31 pm

Submitted by:

Manish Gite

bharat jodo yatra- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के समन्वयकों की घोषणा…।

shobha-ragini.png

भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। यह जिम्मेदारी उन राज्यों के लिए दी गई है, जहां से यह यात्रा गुजरेगी। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता शोभा ओझा को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं नई दिल्ली की कांग्रेस नेता रागिनी नायक को मध्यप्रदेश की जवाबदारी दी है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेडा़ ने कहा है कि पार्टी ने उन लोगों के नामों को स्वीकृति दी है, जो उन राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया गतिविधियों का समन्वय करेंगे, जहां से यह ऐतिहासिक यात्रा गुजरेगी। खेड़ा के मुताबिक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गुजरने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू होगी।

 

पीसी शर्मा ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भोपाल के विधायक पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता रागिनी नायक को बधाई दी है। इनके अलावा मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं ने भी रागिनी नायक और शोभा ओझा को शुभकामनाएं दी हैं।

 

यह भी पढ़ेंः

ABVP नेताओं ने कुलपति को बोला गुंडा, अर्थी निकालने की दे दी धमकी

रागिनी नायक

 

शोभा ओझा

यह भी बने समवन्यक

एमपी की शोभा ओझा और दिल्ली की रागिनी नायक के अलावा शमा मोहम्मद को तमिलनाडू और डाली शर्मा को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। तेलंगाना के लिए एसवी रमानी, जम्मू-कश्मीर के लिए अलका लांबा, महाराष्ट्र के लिए शोभा ओझा, राजस्थान के लिए विभाकर शास्त्री, पंजाब के लिए अंशुल अभिजीत और मध्यप्रदेश के लिए रागिनी नायक को प्रभारी नियुक्त किया है।

 

भारत जोड़ो यात्रा पर एक नजर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3570 किमी की यह यात्रा राहुल गांधी पैदल ही तय करेंगे। उनके साथ पूरी यात्रा में चलने वाले 300 लोग पहले से तय होंगे। इस यात्रा के सियासी मायने भी हैं। अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है। मध्यप्रदेश में अगले साल नवंबर-दिसंबर में होना है। कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक कई राज्यों के दलों को भी जुड़ने के लिए अपील कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो