22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ECI के फैसलों पर विपक्ष का विरोध तेज, विवेक तन्खा बोले- लोकतंत्र बचाने सड़क पर देश

ECI के फैसलों पर विपक्ष का विरोध तेज, विवेक तन्खा बोले- लोकतंत्र बचाने सड़क पर देश

Save Democracy : विवेक तन्खा ने कहा कि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों के खिलाफ विपक्ष लामबंद है। विपक्ष के सांसद सड़क पर उतर आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Oct 2026, 6:03 PM IST

Save Democracy

दिल्ली में संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसद (फोटो सोर्स: Indian National Congress Facebook)

MP News :मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दानवर नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा समेत सूबे के कई कांग्रेस नेता इस समय देश की राजधानी दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से इलेक्शन कमीशन के दफ्तर तक पैदल मार्च कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के कई नेता लगातार इस मामले पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अब देश का विपक्ष सड़क पर है।

विवेक तन्खा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, 'ECI / Gyanesh ji के निर्णयों के विरुद्ध विपक्ष लामबंद! 'Save democracy' प्रदर्शन विपक्ष के MPs का। देश सड़क पर उतर आया है। ये प्रजातंत्र को बचाने की लड़ाई है।'

जीतू पटवारी बोले- लोकतंत्र का क्या मतलब?

वहीं, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट किया कि, '300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन रोक लिया गया! हम देश की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनकी आवाज हैं! हमें चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाने नहीं दिया जा रहा है! अगर जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?

'नहीं दबाई जा सकती जनता की आवाज'- सिंघार

इसके अलावा, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिय हैंडल एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए उसके साथ पोस्ट में लिखा कि, चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 से अधिक विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। भाजपा अपने दल-बल से लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन भाजपा याद रखे, जनता की आवाज़ को कभी दबाया नहीं जा सकता!

दिग्विजय बोले- इलेक्शन कमीशन को सांसदों से मिलना चाहिए

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, इलेक्शन कमीशन को सांसदों से मिलने के लिए आगे आना चाहिए। वे करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह की मनमानी हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं है।