6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“पीएम नरेंद्र मोदी के आजू-बाजू खड़े रहते हैं चीन और रूस के राष्ट्रपति”, बोले सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav : प्रधानमंत्री के एक ओर चीन के, दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आती है तस्वीर, भारत के दौर की कहानी
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav

cm mohan yadav- image credit mp jansampark

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के बदलते दौर को तस्वीर से बयां किया है। उन्होंने कहा है कि चीन और रूस के राष्ट्रपति, पीएम नरेंद्र मोदी के ​आसपास खड़े रहते हैं। यह दृश्य देखकर आनंद होता है। यही बदलते दौर का भारत है, यही बदलते समय की तस्वीर है। भोपाल के मॉडल स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने देश की चुनाव प्रक्रिया पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा: पिछले दस-पंद्रह दिनों के समाचार पत्रों और टीवी पर दिखाए गए दृश्यों को याद करें। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की चुनाव प्रणाली की सराहना करते हैं और कहते हैं कि ऐसी व्यवस्था अमेरिका में भी लागू की जा सकती है, तो स्वाभाविक रूप से गर्व होता है। यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती और हमारी डिजिटल व्यवस्था की सफलता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भोपाल के टीटी नगर में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 60 हजार शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 50 लाख विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में

सीएम मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का जिक्र करते हुए बदलते भारत की बात बताई। उन्होंने कहा: एक तस्वीर में चीन के राष्ट्रपति एक ओर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दूसरी ओर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में दिखाई देते हैं। यह दृश्य देखकर आनंद होता है। सीएम मोहन यादव ने कहा- यही बदलते दौर का भारत है, यही बदलते समय की तस्वीर है।

पिछली सरकारें केवल बात करती रह गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान का जिक्र करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश बदल रहा है। अनेक ऐसी कठिनाइयों का समाधान किया गया, जिनके बारे में पिछली सरकारें केवल बात करती रह गईं। डीबीटी के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के हक का पैसा सीधे उनके खातों तक पहुंच रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इसी भावना के साथ निरंतर काम कर रही है। आज सरकारी स्कूलों में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, गणवेश और पुस्तकें जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शिक्षकों के हित में भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

सीएम के संबोधन के अन्य प्रमख बिंदु

सीएम ने कहा: भारत की चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ
CM मोहन यादव बोले- यह हमारे लिए गर्व की बात
ट्रंप को पसंद आई भारत की चुनाव व्यवस्था
अमेरिका में भी लागू हो सकती है ऐसी व्यवस्था
ट्रंप के बयान पर CM बोले- यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती

खबर अपडेट की जा रही है…