3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह ने मांगी 50 एकड़ जमीन, सीएम मोहन यादव ने गौपालन के लिए तुरंत दी मंजूरी

Amit shah : गौपालन से जुड़ी आधुनिक व्यवस्था होगी, मप्र में दूध उत्पादन का लक्ष्य 10 लाख करोड़ से तीन साल में 30 लाख करोड़ का रखा
2 min read
Google source verification
amit shah

अमित शाह(फोटो-IANS)

Amit shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में गौपालन सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने बताया​ कि मैंने सीएम मोहन यादव से 50 एकड जमीन मांगी थी गौपालन के विकास कार्यों के लिए जिसे मंजूर किया गया है। अमित शाह ने दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव भी उपस्थित थे।

डेयरी प्लांट का भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उज्जैन के 255 करोड़ का डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया। भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ पशुपालकों को बोनस व गोशालाओं को सहायता राशि वितरित की। गोपालक दीदियों के सम्मान और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटें गए।

कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि 2047 में हमारा भारत संसार में हर सेक्टर में नबंर वन होगा। श्वेत क्रांति 0.2 के तहत 75 हजार नई डेरियाँ बनेंगी जिसमें सबसे ज्यादा डेरी मप्र में बनेंगी। आने वाले समय में एक एक ग्राम गोबर का भी किसानों को दाम मिलेगा। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में भी डेरी का बड़ा योगदान रहेगा। 31 दिसम्बर 2029 से पहले मप्र नशा मुक्त बनेगा।

मैंने मोहन यादव से 50 एकड़ भूमि मांगी

गौपालन सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह बोले- मैंने मोहन यादव से 50 एकड़ भूमि मांगी थी, जिसमें इन्होंने सैद्धान्तिक सहमति दे दी है। यहां गौपालन से जुड़ी आधुनिक व्यवस्थाएं होंगी।

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को होटल ताज में नारकोटिक्स, साइबर, नए कानून और आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आइबी और एनसीआरबी के वरिष्ठ भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना प्रजेंटेशन के जरिए पुलिस की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पेश करेंगे। इसे पीएचक्यू के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया है। परफॉर्मेंस रिपोर्ट में मध्यप्रदेश की उपलब्धियां बताई जाएंगी।

लाइव प्रदर्शनी तैयार:

मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को चरणबद्ध तरीके से बताने वाली प्रदर्शनी दशहरा मैदान में तैयार की गई है। अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया। अब यह आम लोगों के लिए पांच दिनों तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल- 112 के अलावा साक्ष्य से न्याय तक की प्रक्रिया का लाइव डेमो पेश किया जाएगा।