3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 से 11 अक्टूबर तक भोपाल में पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो, प्लॉट, बंगले और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी पर खास ऑफर

Patrika Property Expo : राजधानी भोपाल में पत्रिका का प्रॉपर्टी मेला शुरु होने जा रहा है। चार दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो ती शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें एक दर्जन से अधिक डेवलपर्स मेले में रहेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
Patrika Property Expo

भोपाल में पत्रिका का प्रॉपर्टी मेला (फोटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रिका द्वारा प्रॉपर्टी एक्सपो का चार दिवसीय आयोजन 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच शुरु होने जा रहा है। ये आयोजन शहर के बिट्ठन मार्केट ग्राउंड में किया जाएगा। इसमें राजधानी के करीब एक दर्जन से अधिक डेवलपर्स अपनी सभी सरकारी अनुमतियों प्राप्त प्रॉपर्टी को लेकर उपस्थित होंगे।

डेवलपर्स की और से बताया गया है कि, प्रॉपर्टी मेले में प्लॉट, सिंगलेक्स से लेकर डुप्लेक्स, बंगलोज और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी उपलब्ध रहेगी। इसमें सभी तरह की शासकीय अनुमतियां प्राप्त प्रॉपर्टी होंगी, जो आकर्षक दरों पर अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाएगी। मेले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी अपने स्टॉल लगाएंगे ताकि ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अपनी मनपसंद और बेहतर लोकेशन की प्रॉपर्टी फायनांस हो सकें।

15 लाख रुपए तक का स्टेंड डिस्काउंट

मेले में 15 लाख रुपए तक का स्टेंड डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ जांचें भी मेला स्थल पर हो जाएगी। मेला ऑफर में एक प्लॉट की बुकिंग पर एक प्लॉट फ्री के ऑफर भी देने की घोषणा की गई है। धूप - पानी से बचाव को लेकर प्रॉपर्टी एक्सपो स्थल को पूरी तरह से डोम से कवर्ड किया जाएगा। हर एक स्टॉल पर प्रॉपर्टी की जानकारी लेने वालों को पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें ऑफर्स से लेकर लोकेशन, फायनांस आदि के बारे में बताया जाएगा।

ऑफरिंग सीजन में कम कीमत में मिलेगी प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी एक्सपर्ट का कहना है कि, आगे त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहे हैं। इसलिए मेले में प्रॉपर्टी बुक करके शुभ दिनों में लोग निवेश या गृह प्रवेश कर सकते हैं। रेट को लेकर माना जा रहा है कि, अभी ऑफरिंग सीजन में कम कीमत में प्रॉपर्टी उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद दाम बढ़ने की अधिक संभावना है।